
हरिद्वार। जिले के रुड़की में देह व्यापार और जुए जैसे मामलों को लेकर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया। जिससे माहौल गरमा गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर जमकर छीना झपटी भी हुई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
27 जून को रुड़की के चंद्रशेखर चैक पर पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पहुंचे। हालांकि, उससे पहले ही वहां पर भारी पुलिस बल तैनात था। जहां पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने से मना कर दिया। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने और पुतला जलाने की तैयारी करने लगे।
जैसे ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट चैधरी राजेंद्र सिंह पुतले में आग लगाने लगे, वैसे ही पुलिसकर्मी उनके हाथ से पुतला छीनने आ गए। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों की पुतले को लेकर जमकर छीना झपटी हो गई। हालांकि, बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिसकर्मी पुतला छीनकर ले गए। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले के बचे अवशेषों को फूंक कर अपना आक्रोश जताया।आगे पढ़ें
सनसनीखेज गोलीकांड में मुख्य आरोपी सहित 7 गिरफ्तार
एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि बीती 23 जून को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड बिड़ला स्कूल के पास हुई गोली काण्ड की घटना के संबंध में थाना हल्द्वानी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घटना में शामिल आरोपियों की तस्दीक करते हुए मुख्य आरोपी रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला पुत्र भूपेंद्र सिंह मंडोला निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर हल्द्वानी जिला नैनीताल सहित कुल 7 आरोपियों को बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया तथा मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल दो मैगजीन एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों के नाम प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु बिष्ट पुत्र हीरा बिष्ट निवासी ग्राम करायल जौलासाल थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, विशाल बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी करायल जौलासाल हल्द्वानी नैनीताल, जीवन बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी छडैल सुयाल हिमालयन कालौनी थाना मुखानी हल्द्वानी, उज्जवल परगाई पुत्र नन्दन सिंह परगाई निवासी जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी नैनीताल, अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू पुत्र स्व. खुशाल सिंह रंगवाल निवासी हल्दूपोखरा नायक थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल व संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी देवलचैड थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल बताये जा रहे है।दुष्कर्म के आरोपी को एसटीएफ ने दिल्ली से पकड़ा
देहरादून। एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के इनामी दुष्कर्म के फरार आरोपी को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम द्वारा आरोपी को थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर में दाखिल किया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। आरोपी दो साल पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद लगातार फरार चल रहा था।
बता दें कि 08 फरवरी 2023 को थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर में आरोपी निवासी जिला बागेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के दिन से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस स्तर से काफी प्रयास किए गए थे। लेकिन हर बार यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था
अपराध की गंभीरता को देखते हुए आईजी स्तर से आरोपी की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार घोषित किया गया था. वहीं घोषित इनामी के खिलाफ एसटीएफ ने अभियान चलाया हुआ था। एसटीएफ टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में दबिश दी जा रही थी। लगातार प्रयासों के बाद एसटीएफ टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी का पता लगाकर आरोपी को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।बदला जाएगा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री को मिली चुनाव की जिम्मेदारी
देहरादून। शुक्रवार को बीजेपी हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड के अलावा महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने हैं। संगठन चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉक्टर के लक्ष्मण की तरफ से शुक्रवार को एक लेटर जारी किया गया है। इस लेटर में तीन राज्यों (महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड) के प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषदों के सदस्यों के चुनाव के लिए तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषदों के सदस्यों के चुनाव की जिम्मेदारी जहां केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को दी गई है, तो वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू को दी है। पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी रवि शंकर प्रसाद को दी गई है। बता दें कि उत्तराखंड में फिलहाल महेंद्र भट्ट बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। महेंद्र भट्ट का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका है। अब संगठन राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव करवा कर किसी नए चेहरे को मौका दे सकता है। बीजेपी में कई ऐसे चेहरे हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इनमें आदित्य कोठारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विनोद चमोली, भगवती प्रसाद और आशा नौटियाल के नाम शामिल हैं।
बार-बार मार्ग अवरूद्ध होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानियां
रुद्रप्रयाग। पिछले चार दिनों से रात को हो रही बारिश के कारण गौरीकुंड हाइवे मुनकटिया व सोनप्रयाग से आगे अवरुद्ध हो रहा है। शुक्रवार को भी सुबह मलबा व बोल्डर आने से सुबह पांच बजे से नौ बजे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। तकरीबन 9 बजे के आस-पास मार्ग को सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से आवागमन हेतु खोला गया। फिलहाल इस स्थल पर श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही निरन्तर जारी है।
प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि मौसम पूर्वानुमान देखकर ही करें अपनी यात्राजनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग शटल पुल के समीप व मुनकटिया के पास स्लाइडिंग जोन वाले क्षेत्र में निरन्तर मलबा-पत्थर आने से मार्ग यात्रियों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूपेण चार घंटे बाधित रहा।
सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी, परन्तु निरन्तर हो रही बारिश व ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिरने के कारण इन दोनों स्थान पर मार्ग खोले जाने में दिक्कतें आईं। मौसम के साफ होने व मलबा पत्थर के गिरने से रुकने के पश्चात सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के स्तर से दोनो छोरों से कार्य प्रारम्भ करते हुए इन दोनों जगहों पर मार्ग को पैदल चलने लायक बनाया गया।
इस बीच पुलिस के स्तर से इन दोनों स्थानों के दोनों छोरों पर सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को रोकते हुए मार्ग के सुचारु होने पर उनको यात्रा मार्ग पर भेजा गया है व गौरीकुण्ड से वापस आने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग की तरफ लाया गया है।
इन स्थानों पर मार्ग के खुलने व बन्द होने की आंख मिचैनी बनी हुई है तथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था, प्रशासनिक अधिकारीगण व पुलिस के स्तर से अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यात्रियों की आवाजाही करवायी जा रही है। जनपद पुलिस की श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान सहित अतिरिक्त सतर्कता के साथ ही केदारनाथ धाम यात्रा पर आयें।
डीएम के निर्देशन में भिक्षावृति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी पर एक्शन जारी रखते हुए जिला प्रशासन ने अभी तक 265 से अधिक बच्चों को पुर्नवासित किया है।
आज यहां मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए लगातार अभियान जारी है। जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दो दिनों में पेट्रोलिंग के दौरान पटेल नगर, राजा रोड, आईएसबीटी, तहसील चैक और डोईवाला से भिक्षावृत्ति में लिप्त 06 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसमें 05 बालक और 01 बालिका शामिल है। प्रशासन की टीम अब तक 265 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति, कूडा बीनने और बाल मजदूरी से रेस्क्यू कर चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुरू से ही भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत प्रमुख चैक चैराहों पर होमगार्ड की तैनाती और डेडिकेटेड वाहन के साथ सक्रिय सचल टीमें शहर में निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति और प्रोबेशन टीम द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाता है और फिर उन्हें आश्रय और शिक्षा प्रदान कर पुनर्वासित किया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि 25 जून को पटेल नगर, राजा रोड, आईएसबीटी और तहसील चैक में पेट्रोलिंग के दौरान भिक्षावृत्ति में लिप्त 01 बालिका और 04 बालकों को रेस्क्यू किया गया। वहीं 26 जून को डोईवाला क्षेत्र में भिक्षावृत्ति व कूडा बीनने में लिप्त 01 बालक को रेस्क्यू किया गया। बच्चों का जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें से 02 बालक व 01 बालिका को राजकीय शिशु सदन और 03 बालकों को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाया गया है। जिला प्रशासन बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे बच्चों को रेस्क्यू कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहा है। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इंटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कंप्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीक की जानकारी के साथ ही शिक्षा प्रदान की जाती है।
फोटो डी 4
आबकारी विभाग ने खंडहर में की छापेमारी,55 लीटर कच्ची शराब और छह ड्रम लहन बरामद
देहरादून। कच्ची शराब तस्करी के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने आईडीपीएल के खंण्डर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 55 लीटर कच्ची शराब, ड्रमों में रखा 100 किलोग्राम लहन बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात आबकारी टीम ऋषिकेश को आईडीपीएल की खंडहर बनी बिल्डिंग के कमरे में कच्ची शराब छिपा कर रखने की सूचना प्राप्त हुई। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने देर रात ही टीम तैयार कर आईडीपीएल की खंडहर बनी बिल्डिंग में छापेमारी शुरू की। छापेमारी में कच्ची शराब जो 20 प्लास्टिक के पाउच में एवं तीन प्लास्टिक की जरीकेन में तैयार कर भरी हुई कुल 55 लीटर बरामद की गई, साथ ही कमरे के साथ में उगी हुई झाड़ियों के नीचे 6 ड्रम जमीन के नीचे गड़ा कर रखे मिले, जिनमें लगभग 100 किग्रा. लहन तैयार की गई थी। जिसको मौके पर नष्ट किया गया है। इस दौरान पकड़े गए आरोपी का नाम गुरदेव सिंह उर्फ छागां पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंचायत चुनाव पर रोक हटी,जल्द जारी होगा चुनाव का नया कार्यक्रम
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट से सरकार को चुनाव कराने की अनुमित मिल गई है। सरकार जल्द ही चुनाव का नया कार्यक्रम जारी करेंगी। बता दें कि हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां पूर्व में ही की जा चुकी है।
फोटो डी 3
पूर्व काबीना मंत्री डाॅ हरक सिंह पहंुचे ईडी कार्यालय, महत्पूर्ण बिदंूओ पर हो रही पूछताछ
देहरादून। पूर्व काबीना मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे। हरक सिंह रावत को पूर्व में ईडी ने अपने कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन अपने निजी कारण के कारण उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत होने में असमर्थता जताई थी। ऐसे में एजेंसी ने उन्हें अगली तारीख दी थी, जिस पर अब वह अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत हुए।
हरक सिंह रावत से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले पर पिछले लंबे समय से पूछताछ की जा रही है। पहले भी वह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं और अब एक बार फिर उन्हें विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी के लिए बुलाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अधिकतर मामलों में हरक सिंह रावत से पूछताछ हो चुकी है। हालांकि कुछ बिंदुओं पर दिए गए बयानों के आधार पर दस्तावेज प्रस्तुत करने बाकी थे, जिसके लिए हरक सिंह रावत केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर बयानों से जुड़े कागजात प्रस्तुत करेंगे।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले के दौरान हरक सिंह रावत सरकार में वन मंत्री थे और उस दौरान उनके आदेश पर विभिन्न कार्यों को किए जाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद विजिलेंस ने भी उनके कॉलेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा था और यहां से वन विभाग का एक बड़ा व्यावसायिक इनवर्टर बराबर किया था। हालांकि हरक सिंह रावत लगातार भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं और इसी के तहत इस कार्रवाई को होना बताते रहे हैं।
फोटो डी 1
रूद्रप्रयाग बस हादसाः 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 9 लापता लोगों को नही लगा कोई सुराग
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में हुए बस हादसे को 24 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन अभी तक ना तो अलकनंदा नदी में गिरी बस का पता चल पाया है। ना ही हादसे के बाद से लापता 9 लोगों की कोई सुराग हाथ लगा है। बीते रोज 7.30 बजे जब हादसा हुआ तब से ही सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें रेस्क्यू के लिए सर्च ऑपरेशन में लगी हैं।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार को हुए बस हादसे में लापता हुए 9 तीर्थयात्रियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. चैंकाने वाली बात तो ये है कि जो 31 सीटर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसका भी पता नहीं चल सका है। इस हादसे को शुक्रवार को 24 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है। सर्च ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। गुरुवार सुबह जब दुर्घटना हुई तो तभी से सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोग बस और उसमें सवार लापता हुए 9 लोगों को ढूंढ रहे हैं। लेकिन उनका 24 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। यहां तक कि बस का मलबा भी नहीं मिल सका है।
मानसून के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी का पानी मटमैला है। इस कारण उसमें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। यही सर्च और रेस्क्यू टीमों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत आ रही है।रेस्क्यू अभियान के लिए
गुरुवार को ही गोताखोर टीम भी अलकनंदा नदी में पहुंच चुकी थी. लेकिन गोताखोरों के लिए अलकनंदा नदी का मटमैला पानी और तेज बहाव चुनौती बना हुआ है।
फोटो डी 2
खाई में गिरा टमाटर ले जा रहा ट्रक,एक की मौत दो गंभीर
देहरादून। देर रात विकासनगर हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर एक आयशर ट्रक कोटी गांव से पहले कोलिया खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार बीते देर रात को कालसी थाना को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कोटी से पहले कोलिया खड्ड के समीप एक आयशर वाहन खाई मे गिर गया है। ट्रक मे तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दिल्ली से टमाटर बेचकर नेरवा हिमाचल जा रहा था, तभी वाहन देर रात हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

