HTML tutorial

पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट की

Pahado Ki Goonj

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मिश्रा की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा तथा उनके भाई श्री अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री

श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत मसूरी एवं रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग पर रोपवे निर्माण हेतु […]

You May Like