HTML tutorial

“जिलाधिकारी टिहरी ने विकासखंड भिलंगना सभागार मे की जनसुनवाई पढ़िये सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

District Magistrate Tehri conducted public hearing in Bhilangana Block Auditorium

 

टिहरी/दिनांक 13 जून, 2025

 

“जिलाधिकारी टिहरी ने विकासखंड भिलंगना सभागार मे की जनसुनवाई।”

“जनसुनवाई शिविर में दर्ज हुई 80 से अधिक जन समस्याएं।”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता एवं विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह की उपस्थिति में शुक्रवार को विकासखंड भिलंगना के सभागार में जनसुनवाई शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लगभग 83 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकांश शिकायतें/मांगे लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, लघु सिंचाई एवं दैवीय आपदा से संबंधित रही। इसके साथ ही बाल विकास, वन विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान, पेयजल, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, शिक्षा, उरेडा, दूरसंचार, जिला पंचायत, कॉपरेटिव, समाज कल्याण आदि अन्य विभागों से संबंधित रही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह ने नवनियुक्त जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में विकास के बेहतर कार्य होंगे और सभी जिला स्तरीय अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं के समाधान हेतु फोन आवश्यक रूप से उठाएंगे। इसके साथ ही सीमांत गांवों में एडवांस में राशन भेजने तथा अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने को कहा।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए प्राथमिकता पर समयान्तर्गत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों की महत्ता को देखते हुए नियमानुसार बजट की प्रत्याशा में कार्यों को शुरू करें। कहा कि कोई भी व्यक्ति एक ही समस्या को लेकर दुबारा न आने पाए।

इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम असवाल की घनसाली के हनुमान मंदिर में पुल निर्माण तथा सब्जी उत्पादन हेतु पट्टा लीज पर देने की मांग पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को आख्या देने तथा एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रधान प्रशासक जखन्याली ने ग्राम पंचायत जखन्याली में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त विभिन्न गुलों का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की, जिस पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। ग्राम बौर के ग्रामीणों ने गांव में भूधंसाव से खतरे की संभावना जताते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की, जिस पर एसडीएम घनसाली एवं भूवैज्ञानिक को आख्या देने को कहा गया।

ग्राम इन्दोला निवासी चंदनलाल ने बणचोरी उडारी दोणी मोटर मार्ग पूर्ण करने, मयकोट निवासी वीरपाल सिंह ने मयकोट चक चौण्ड भुजनार मोटर मार्ग पर आरगढ़ गदेरे पर पुल निर्माण करने का अनुरोध किया, जिस पर अधिशासी अभियंता घनसाली को अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। प्रधान प्रशासक कोट ने कोट (थाती कठूड़) में क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण करवाने तथा जोशियाड़ा निवासी बिशन सिंह राणा ने ग्राम पंचायत का क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग ठीक करवाने का अनुरोध किया, जिस पर क्रमशः एएमए जिला पंचायत एवं बीडीओ भिलंगना को आगणन प्रस्तुत करने को कहा गया।

ग्राम वडियार निवासी शूरवीर सिंह ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त अपने मकान का मुआवजा देने तथा ग्राम गनवाड़ी निवासी सरोप सिंह रावत ने खैण्डू नामे तोक में क्षतिग्रस्त पुलिया व चात नामे तोक में क्षतिग्रस्त हाईड्रम गूल ठीक करवाने की मांग की, जिस पर क्रमशः एसडीएम घनसाली व ईई लघु सिंचाई को आख्या देने को कहा गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रशासक भिलंगना वासुमति घणाता, नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला गोविंद सिंह राणा, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, सीओ टिहरी ओसिन जोशी, एसडीएम संदीप कुमार, सीएओ विजय देवराडी, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, ईई पेयजल निगम चंबा के.एन. सेमवाल, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, एआरटीओ सतेंद्र राज, डीएचओ सी.एस. बिष्ट, उरेडा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, निवर्तमान प्रधानगण, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं आम जनमानस मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 14 जून, 2025

‘‘जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम हेतु शासन ने जारी की 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार की धनराशि।‘‘

 

‘‘अन्तिम किश्त जारी होने से श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के अवस्थापना सुविधा निर्माण कार्यों में आयेगी तेजी।‘‘

‘‘स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के बढ़ने से खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान।‘‘

जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती स्थित श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्य चल रहे हैं। श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल, राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट पिच और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। खेल निदेशालय द्वारा स्टेडियम के निर्माण हेतु तीसरी एवं अन्तिम किश्त 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। खेल निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई धनराशि से अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्यों में तेजी आ गई है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि 12 करोड़, 34 लाख, 82 हजार की धनराशि से श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं के स्थापना हेतु तमाम निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय से तीसरी किश्त के तौर पर 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए प्राप्त हो चुके हैं, इससे निर्माण कार्यो में तेजी आएगी। स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के बढ़ने से युवाओं को अभ्यास-प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं मिलेंगी। वे स्वस्थ जीवन शैली की दिशा में अग्रसारित होंगे। उनकी प्रतिभा को नई उड़ान एवं पहचान मिलेगी तथा खेल क्षेत्र में उनका भविष्य संवरेगा।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट एवं अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए छात्रावास बनाने का प्रस्ताव भी खेल निदेशालय को भेजा गया है। इससे खिलाड़ियों को स्टेडियम में अच्छी सुविधाओं के साथ ही एक बेहतर माहौल मिल पाएगा।

आगे पढ़ें
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

• श्री बदरीनाथ मंदिर में दिवंगतों की आत्मशांति हेतु प्रार्थना

• बीकेटीसी तथा ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समिति ने शोक सभा आयोजित की।


श्री बदरीनाथ धाम: 14 जून। अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में दिवंगतजनों की आत्म शांति हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बदरीनाथ मंदिर में सामूहिक प्रार्थना की गयी तथा शोक सभा आयोजित हुई।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में दिवंगत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी दिवंगतों के प्रति शोक संवेदना जताई तथा श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

आज श्री बदरीनाथ मंदिर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, बदरीनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी की आत्मशांति की प्रार्थना की। वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं केदारनाथ धाम मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने विमान दुर्घटना के दिवंगतों के प्रति संवेदना जताई है।

बदरीनाथ स्थित बीकेटीसी कार्यालय सभागार में शोक सभा में संवेदना जताई गयी।
शोक सभा में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी, अमित पंवार हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

ब्रह्मकपाल से जुड़े तीर्थ पुरोहित एवं वरिष्ठ पत्रकार डा. ब्रिजेश सती ने विमान हादसे में दिवंगतों के प्रति शोक व्यक्त किया।ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समिति अध्यक्ष उमेश सती ने बताया कि सुधीर हटवाल, महावीर हटवाल,मदन कोठियाल, सुरेश हटवाल, दीनदयाल कोठियाल,संजय हटवाल, प्रमोद हटवाल, सुबोध हटवाल,सुभाष नौटियाल, हरीश सती, शक्ति हटवाल ने ब्रह्मकपाल के निकट आयोजित शोक सभा में विमान हादसे में जानगंवाने वाले लोगों प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

आगे पढ़ें

ग्रामीणों ने भू-माफिया का जंगल से कब्जा हटाया,डीएफओ, रेंजर व फारेस्टर को सस्पेंड करने की मांग
देहरादून। राजधानी देहरादून में भूमाफियाओं के हौंसले कितने बुलंद हो चुके है इसकी बानगी नालापानी क्षेत्र के जंगल में सामने आयी है। यहंा भूमाफिया द्वारा जगंल के बीचोबीच निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से हुए इस कब्जे को हटा दिया गया। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र के डीएफओ, रेंजर व फारेस्ट गार्ड की मांमले में मिली भगत है इसलिए उनको संस्पेड किया जाये।
बता दें कि नालापानी क्षेत्र के खंलगा मार्ग पर हल्दूआम के पास जंगल में 40 बीघा जमीन पर भूमाफिया द्वारा कैंप लगाने की तैयारी शुरू कर दी गयी थी। जबकि मामले में वन विभाग बेखबर था। मामले की जानकारी जब ग्रामीणो को हुई तो उन्होने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने कोई कार्यवाही नहीं की। इस बात से गुस्साये ग्रामीण शनिवार की सुबह एकत्र हुए और उन्होने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कब्जे वाली जगह पर धावा बोल दिया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होने ग्रामीणों को समझाया। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनते हुए सारे अवैध अतिक्रमण को धराशाही कर के ही दम लिया। मामले में जब रायपुर पुलिस से जानकारी ली गयी तो पुलिस का कहना था कि अभी किसी की तरफ से कोई शिकायत नही ं की गयी है शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। वहीं ग्रामीणो का कहना है कि इस मामले में वन विभाग के लोगों की मिली भगत है इसलिए डीएफओ, रेंजर व फारेस्टर को संस्पेड किया जाये।कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों की आयु सीमा में तीन महीने की राहत, आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में बच्चों के प्रवेश सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है। कक्षा एक में एडमिशन लेने वाले बच्चों की आयु 6 साल पूरा होना अनिवार्य है, लेकिन ऐसे देखा गया है कि तमाम बच्चे एक अप्रैल को 6 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर पा रहे है, जिसके चलते उनके एडमिशन में दिक्कतें आ रही थी। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 में संशोधन कर दिया है। जिस संबंध में उत्तराखंड शासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
उत्तराखंड शासन की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश में अब कक्षा एक में बच्चे के प्रवेश के लिए छह साल की आयु पूरी होने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। यानी जो बच्चा नए शैक्षिक सत्र एक अप्रैल के बजाय एक जुलाई तक छह साल की उम्र पूरी कर लेता है तो उसे कक्षा एक में प्रवेश मिल जाएगा। इस अधिसूचना के जरिए बच्चों को तीन महीने की राहत दी गई है।
उत्तराखंड निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली में संशोधन के बाद वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 से ही लागू हो गई है। अभी तक स्कूलों में क्लास एक में एडमिशन लेने वाले बच्चों की उम्र शैक्षिक सत्र की शुरुआत यानी एक अप्रैल तक छह साल पूरा होने की बाध्यता के चलते प्रवेश नहीं ले पा रहे थे।
प्राथमिक स्तर पर नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन लेने वाले बच्चों में ऐसी संख्या काफी रही कि जो एक अप्रैल को छह साल की आयु पूरी नहीं कर पा रहे है, जिसके चलते उत्तराखंड निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया था। इस नियमावली में महीने के स्थान पर शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने का जिक्र किया गया था। जिसके बाद इस नियमावली में संशोधन करते हुए ष्शैक्षिक सत्र प्रारंभ की जगह पर एक जुलाई की तिथि कर दिया गया है।

जूड़ो प्रशिक्षु खिलाड़ी  यौन उत्पीड़न मामले में अगली सुनवाई सोमवार को
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने 19 वर्षीय जूडो प्रशिक्षु खिलाड़ी द्वारा मुरादाबाद निवासी कोच पर प्रशिक्षण के दौरान लगाए गए यौन उत्पीड़न के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खण्डपीठ ने अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि नियत की है।
मामले के अनुसार देहरादून निवासी जूडो प्रक्षिशु खिलाड़ी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि वह जूडो कराटे में नेशनल खिलाड़ी है। पिछले सात साल से वह देहरादून में एक कोच की देख रेख में प्रशिक्षण ले रही थी। 2024 में उसका चयन नेशनल खेलने के लिए भोपाल में हो रहे प्रशिक्षण के लिए हुए था। महिला कोच ने उन्हें प्रशिक्षण के लिये भोपाल जाने के बजाय मुरादाबाद के कोच के पास भेज दिया। मुरादाबाद का कोच, महिला कोच का भी प्रशिक्षक रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान 12 मार्च 2025 को मुरादाबाद के कोच उसे अपने खेतों पर बने फार्म हाउस में ले गए। जहां उन्होंने फार्म हाउस के गेट बंद कर दिए। मसाज करने के नाम पर यौन उत्पीड़न किया। मना करने पर नेशनल में न खेलने देने व करियर खराब करने की धमकी दी। जब वह खेलने के लिए भोपाल गयी तो उसकी मानसिक स्थिती खराब थी। वह गेम से बाहर हो गयी।
जनहित याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाये. दोषी को सजा दिलाई जाये। इस सम्बंध में पीड़िता ने देहरादून रायपुर थाने 28 अप्रैल 2025 को मुकदमा दर्ज करवाया। जिसे देहरादून पुलिस ने थाना भोजपुर मुरादाबाद स्थान्तरित किया है।

रोश्मिता होजोई मौत मामले में सीएम धामी ने असम सीएम को दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
देहरादून। इन दिनों उत्तराखंड से लेकर असम तक रोश्मिता होजोई की संदेहास्पद परिस्थितियों में ऋषिकेश में हुई मौत की चर्चा है। असम के लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश है। असम के सीएम हिमंत बिश्वा सरमा और सांसद गौरव गोगोई ने भी उत्तराखंड के सीएम धामी को पत्र लिखकर रोश्मिता होजोई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की तेज और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सीएम धामी ने असम के सीएम को उनके पत्र का जवाब दिया उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य के डीजीपी को पूरे मामले की गहन और विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है।
असम के सीएम के साथ ही वहां के कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस संदेहास्पद मौत की शीघ्र निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। बताते चलें कि असम की रोश्मिता होजोई 5 जून को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा देने के लिए दिल्ली गई थीं। कथित तौर पर वो उसी दिन लापता हो गईं थी। बाद में उनका शव 10 जून को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में गंगा नदी के तट पर मिला था। जानकारी के मुताबिक, रोश्मिता होजोई 6 जून को ऋषिकेश आईं थी। उसी दिन से उन्हें लापता बताया गया था। 10 जून को उसकी लाश ऋषिकेश के पास गंगा से मिली थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोश्मिता के साथ उनका एक दोस्त हेमंत वर्मा और पंकज भी थे। हेमंत और रोश्मिता ने कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की है। काफी समय से दोनों सोशल मीडिया पर साथ थे. इसी बीच रोश्मिता होजोई असम से दिल्ली एग्जाम देने आई थी। दिल्ली में उसे हेमंत वर्मा मिला. दिल्ली से ही दोनों का ऋषिकेश घूमने का प्लान बना था।

आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से भारतकृतिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यत्तफ की। विमान दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आईटीबीपी के वीर जवानों, अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल साहस और संकल्प का प्रतीक है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सामरिक सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी का 45 सदस्यीय दल इस अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश होते हुए लद्दाख तक लगभग 1032 किलोमीटर की कठिन यात्रा करेगा। यह अभियान न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की निगरानी सुनिश्चित करेगा, बल्कि धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की पहचान तथा स्थानीय परंपराओं को प्रोत्साहित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि वीरभूमि उत्तराखंड से बड़ी संख्या में सेना और अर्धसैनिक बलों में सेवा करने वाले वीर जवान देश की रक्षा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतकृतिब्बत सीमा पुलिस बल, वर्ष 1962 से लगातार देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आपदाओं के समय भी राहत व बचाव कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के सशत्तिफकरण के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्टऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने एक बार फिर साबित किया कि देश की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया गया है, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली धनराशि में वृद्धि की गई है, और बलिदानियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी में समायोजन की अवधि को दो वर्ष से बढ़ाकर पाँच वर्ष कर दिया गया है। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा, संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट, और बेटियों के विवाह हेतु विशेष अनुदान जैसी योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं।
आईजी आईडीबीपी श्री संजय गुंज्याल ने कहा कि हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान के तहत आईटीबीपी का दल कुल 1032 किमी की दूरी तय करेगी। इसमें दल 27 घाटियों और 27 दर्रों को पार करेगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ ही वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेकिंग रूट में कुल 84 वाइब्रेंट विलेज आयेंगे। इस दौरान अभियान दल द्वारा स्थानीय लोगों को 3.5 लाख फलदार पौधे भी वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव गृह शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ, आईजी आईटीबीपी गिरीश चन्द्र उपाध्याय एवं आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

आगे पढ़ें

कार से जानलेवा करतब दिखाने वाले पांच युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
श्रीनगर। बीती रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोता घाटी के पास अपनी कार में जानलेवा करतब दिखा रहे राजस्थान के पांच युवकों को देवप्रयाग पुलिस ने पकड़ किया। पुलिस ने युवकों की सारी हुड़दंगी निकाल दी।
युवक शुक्रवार रात के समय चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा था बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी दुर्घटना का जोखिम पैदा हो रहा था। ये सभी युवक राजस्थान से चोपता जाने के लिए निकले थे। युवकों की पहचान राजस्थान निवासी नितिन, प्रकाश, हिमांशु, बजरंग, और भजनलाल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को पकड़ लिया। इन सभी युवकों के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में उचित कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस घटना के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया है कि इस तरह के जानलेवा स्टंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सार्वजनिक सड़कों पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आगे पढ़ें

बारिश से ग्लेशियर टूटने का बढ़ा खतरा , सुरक्षा बल तैनात
रूद्रप्रयाग।

केदारनाथ पैदल मार्ग के ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

बारिश के कारण कुबेर और भैरव ग्लेशियर में खतरा बढ़ गया है। यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है और सुरक्षा बल उनकी मदद कर रहे हैं। अधिकारीयों ने सुरक्षा को लेकर जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
केदारनाथ क्षेत्र में ग्लेशियर प्वाइंट में यात्रियों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी ग्लेशियर प्वाइंट पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। जो यात्रियों को यहां पर सुरक्षित आवाजाही करवा रहे हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग में कुबेर ग्लेशियर, भैरव ग्लेशियर में अक्सर वर्षा के दौरान ग्लेशियर गिरने का खतरा बना रहता है।केदारनाथ में पिछले कई दिनों से वर्षा हो रही है। जिससे ग्लेशियर प्वाइंट पर भूस्खलन व ग्लेशियर टूटने का खतरा बना हुआ है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने ग्लेशियर प्वाइंट में पुलिस, वाइएमएफ और एसडीआरएफ के जवान तैनात कर दिए हैं, जो यात्रियों की मदद कर रहे हैं। साथ ही ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों को सर्तक होकर आवाजाही करने को कहा जा रहा है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया यात्रियों को ग्लेशियर प्वाइंट पर सावधानी से आवाजाही करने को कहा जा रहा है। साथ ही यहां तैनात जवानों को भी यात्रियों की सुरक्षा में लगातार मुस्तैद रहने को कहा गया है। कुबेर व भैरव ग्लेश्यिर में बारिश में खतरा रहता हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

आगे पढ़ें

हमला कर मगरमच्छ ने चबा डाला बुजुर्ग ग्रामीण का हाथ,पूरे गांव में दहशत

Lavc60.20.101

हरिद्वार। शनिवार सुबह लक्सर तहसील क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में एक मगरमच्छ ने बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर उसका हाथ चबा डाला। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस की मदद से ग्रामीण को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं। इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहोल है।  ग्रामीण ईश्वर चंद और जोगिंद्र ने बताया कि उनके गांव में रहने वाले सुरेश का घर तालाब के पास स्थित है। शनिवार सुबह वो किसी काम से तालाब के पास पहुंचे, तभी तालाब से निकले एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने सुरेश का हाथ अपने जबड़े में दबा लिया, लेकिन हिम्मत करके जैसे तैसे सुरेश ने मगरमच्छ से हाथ छुड़ाया। चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ फिर से तालाब में भाग गया। मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण के हाथ की खाल तक उतर गई और नसें कट गई हैं। जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर बुजुर्ग को इलाज के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी उनके गांव में मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। इस बार भी तालाब में मगरमच्छ इकट्ठा हो गए हैं, लिहाजा वो प्रशासन से मांग करते हैं कि तालाब कि सफाई कराई जाए और मगरमच्छ को पकड़कर कहीं दूर छोड़ा जाए। रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मगरमच्छ के हमले की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़कर दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

आगे पढ़ें

भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज अफसर, 9 मित्र देशों के 32 जीसी भी हुए पास आउट


देहरादून। तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ के साथ भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी पासआउट हुए।  इस बार आईएमए की पासिंग आउट परेड की शुरुआत सुबह 6.38 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुई. श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली। 6.42 बजे एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए चैटवुड बिल्डिंग के परेड मैदान में पहुंचे। खास बात यह है कि श्रीलंका के सेना प्रमुख खुद 1990 में भारतीय सैन्य अकादमी के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रिव्यूइंग ऑफिसर बनकर आने पर उनकी पुरानी यादें भी ताजा हुईं। आईएमए की पासिंग आउट परेड के दौरान बेस्ट कैडेट और कंपनी को मिलने वाले सम्मान का सबको इंतजार रहता है। इस बार भी जब इसकी घोषणा की गई तो आईएमए देहरादून का परेड समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडलिस्ट के नाम घोषित किए गए. जिन जेंटलमैन कैडेट को अवॉर्ड मिले।  उनके नाम इस प्रकार हैं-

स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल – अनिल नेहरा
गोल्ड मेडल – रोनित रंजन
ब्रॉन्ज मेडल – अनुराग वर्मा
टीईएस सिल्वर – कपिल
टीजी सिल्वर – आकाश भदौरिया
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – केरन कंपनी

 

Next Post

बीकेटीसी ने केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना पर दु:ख जताया 

बीकेटीसी ने केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना पर दु:ख जताया रूद्रप्रयाग/ बदरीनाथ: 15 जून। श्री केदारनाथ गुप्तकाशी मार्ग पर हैलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की असामायिक मृत्यु पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दु: ख जताया है। कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए […]

You May Like