HTML tutorial

सेवा संकल्प अभियान को रफ्तार, उत्तरकाशी में लगेंगे छह बहुउद्देशीय शिविर ।

Pahado Ki Goonj

सेवा संकल्प अभियान को रफ्तार, उत्तरकाशी में लगेंगे छह बहुउद्देशीय शिविर ।

उत्तरकाशी। रिपोर्ट मदन पैन्यूली 

‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ ने सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने के भी निर्देश दिए।
सेवा सेतु अभियान के तहत छह स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 22 सितंबर को भटवाड़ी, 24 सितंबर को चिन्यालीसौड़, 3 अक्टूबर को डुंडा, 13 अक्टूबर को मोरी, 14 अक्टूबर को पुरोला और 17 अक्टूबर को नौगांव में शिविर आयोजित होगा।
शिविरों में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
सीडीओ ने अधिकारियों से अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएचओ रजनीश सिंह, डीपीआरओ प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You May Like