HTML tutorial

पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय सौड़खांड का रिजल्ट सो फ़ीसदी रहा;प्राचार्य वेद प्रकाश शर्मा

Pahado Ki Goonj

Likhwar gavn,  सीबीएसई द्वारा आज घोषित परीक्षा परिणाम में प्रqतापनगर क्षेत्र स्थित केन्द्रीय विद्यालय सौड़खांड

का 10 th और 12 th का रिजल्ट 100 qफीसदी रहा,सभी छात्र छात्राओं सहित विद्यालय के प्राचार्य श्री वेदप्रकाश शर्मा जी और उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई. सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ. प्राचार्य श्री वेदप्रकाश शर्मा जी ने बताया कि इस बार भी बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट 100 फीसदी रहा, जिसमें स्कूल में ओवरऑल के तहत क्लास 12 में प्रथम स्थान पर 87.5 अंको के साथ आशीष रहे तो दूसरे स्थान पर 86.5 अंको के साथ प्रतिभा तो 83.8 अंको के साथ रचना तीसरे स्थान पर रही, वहीं 12 th साइंस में पहले स्थान पर 83.8 के साथ रचना प्रथम,71 फीसदी के साथ सिमरन द्वितीय तो 69 फीसदी अंको के साथ आर्यन कुड़ियाल तीसरे स्थान पर रहे, वहीं 12 th आर्ट्स में 87.5 अंको के साथ आशीष प्रथम, 86.5 अंको के साथ प्रतिभा दूसरे तो 80.5 अंको के साथ शालिनी रावत तीसरे स्थान पर रही. वहीं स्कूल में 10 th क्लास में 86.7 अंको के साथ दिव्यांश सिंह प्रथम, तो हमारे लिखवार गांव की दीपिका पैन्यूली 84.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रही तो 82.6 अंको के साथ वंशिका पँवार ने तीसरा स्थान हासिल किया है!

. पुनः सभी छात्र छात्राओं को बधाई, साथ ही प्राचार्य वेदप्रकाश जी सहित उनकी पूरी टीम को भी बधाई.इन सभी होनहार छात्र छात्राओं के सपने ईश्वर पूरे करें.चंद्रशेखर पैन्यूली लिखवार गांव
प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल

Next Post

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में अंग वस्त्र और फूल के गमला भेंट  किया। इस दौरान उनके मध्य राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। Post Views: 11

You May Like