HTML tutorial
HTML tutorial

मा0 सीएम के निर्णय, डीएम के समर्पण से धरातल पर उतरते विकास कार्य जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

मा0 सीएम के निर्णय, डीएम के समर्पण से धरातल पर उतरते विकास कार्य

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में जुटे डीएम

जिला चिकित्सालय में स्थापित हो रही, सुगम सुविधाएं, ब्लड बैंक, हिलांस कैंटीन, ओटोमेटेड पार्किंग

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में ब्लड बैंक निर्माण कार्य युद्धस्तर पर

कोरोनेशन चिकित्सालय में भी आटोमेटेड पार्किंग निर्माण अंतिम चरण में

देहरादून दिनांक 14 अप्रैल 2025, (सू. वि), मा0 मुख्यमंत्री के कड़े निर्णय व मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के समर्पण भाव से विभिन्न से जिले विकास कार्य धरातल पर उतरने लगे हैं। जिला चिकित्सालय बल्ड बैंक निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में आटोमेटेड पार्किंग, कैंटीन का निर्माण कार्य भी अतिंम चरण में है।
जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में स्वास्थ सेवाओं एवं जन सामान्य से संबंधित विषयों एवं समस्याओें पर गंभीर हैं। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक है। जिसके परिणाम स्वरूप जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक का निर्माण शुरू हो गया है।जिलाधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग के साथ ही शासन तथा उच्च स्तर पर स्वयं समन्वय कर रहें हैं, जिसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष जिला चिकित्सालय को अपना ब्लड बैंक,मिल जाएगा जिसका कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिलाधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग के साथ ही शासन तथा उच्च स्तर पर स्वयं समन्वय कर रहें हैं, जिसके परिणाम स्वरूप इसी वित्तीय वर्ष जिला चिकित्सालय को अपना ब्लड बैंक, मिलने की संभावना बढ गई है। जहां जिला चिकित्सालय को अपन ब्लड बैंक होगा, वहीं जनमानस मरीजों आगंतुकों को रक्त की आवश्यकता होने पर भटकना नहीं पड़ेगा। जहां जिला चिकित्सालय को अपना ब्लड बैंक होगा, वहीं जनमानस मरीजों आगंतुकों को रक्त की आवश्यकता होने पर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही चिकित्सालय में जल्द ही डेडिकेटड ‘‘ रक्त गरूड़’’ इलैक्ट्रिक वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे तीमारदारों को बल्ड लेने को आवागमन में सुविधा होंगी। साथ ही एसएसएनसीयू की क्षमता भी डबल की जा रही है। डीएम के निर्देश पर चिकित्सालय में आशाघर की सुविधा एवं दवाई के कांउटर पहले ही बढा दिए गए है। राज्य का पहला वैक्सिनेशन सेंटर जो पूरे सप्ताह वैक्सिनेशन की सुविधा देता है शुरू करवा दिया गया है।
जिलाधिकारी श्री बंसल पदभार ग्रहण करते ही जनमानस से जुड़े विषयों पर गंभीर हैं लोकसेवक के रूप जनमानस के उनके दायित्वों को निर्वहन करने में सदैव तत्पर रहे हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने का कार्य कर रहे, चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण कार्यों से लेकर एसएसएनसीयू संचालित करना, चिकित्सालय में आशा घर, उप जिला चिकित्सालय में आईसीयू संचालित करना, दुरस्थ क्षेत्र त्यूनी का चिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन सहित रेडियोलॉलिस्ट की व्यवस्था, साहिया में स्वास्थ्य सेवा में सुधार, विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों हेतु निशुल्क भोजन, चिकित्सालयों दवाई कांउटर बढाने, प्रेमनगर में ओटी संचालन, साहिया में अल्ट्रायाउंड मशीन स्थापित करने तथा रोस्टरवार रेडियोलॉजिस्ट की डयूटी लगाने, जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू तथा नारीनिकेतन के लिए डेडिकेटेड एम्बुलेंस आदि अनेक कार्य स्वास्थ्य क्षेत्र में किये है।

आगे पढ़ें

ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से आजीविका संर्वधन की अभिनव पहल।

*पर्यावरण संरक्षण के साथ एनआरएलएम समूहों की आजीविका बढ़ाने का प्रयास।*

  1. *05 ग्राम पंचायतों में समूह की महिला कमाने लगी 06 हजार प्रतिमाह।*

*वेस्ट वॉरियर्स एनजीओ के माध्यम से मॉडल को मिलेगा विस्तार-सीडीओ*

*देहरादून 14 अप्रैल, 2025

देहरादून के विकासखंड रायपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संर्वधन की अभिवन पहल शुरू की हैं। पांच ग्राम पंचायत धनोला, अस्थल, कार्लीगाढ़, बझेत और खैरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं घर-घर सूखा कूड़ा-कचरा एकत्र करने के साथ-साथ अपनी आजीविका संर्वधन कर रही हैं। इस कार्य में वेस्ट वॉरियर्स एनजीओ द्वारा आवश्यक आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया गया है। महिलाएं प्रतिमाह रू0 6000 तक आय सृजित करने लगी हैं।

ग्राम पंचायत में कूड़ा प्रबंधन हेतु यह एक सराहनीय प्रयास है। जहाँ समूह की महिलाएं ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन के लिये आम जनमानस को प्रेरित कर रही हैं, साथ ही अपनी आजीविका में वृद्धि कर रही हैं। निकट समय में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 30 रू० प्रति माह प्रत्येक घर से शुल्क निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। जिससे समूहों को एक निर्धारित और अधिक आय अर्जित हो सकेगी। एनआरएलएम समूह की इन महिलाओं को पर्यावरण सखियों के नाम से जाना जा रहा है। ग्राम पंचायतों में उनके कार्यों की खूब सराहना भी की जा रही है। स्वजल द्वारा इस कार्य के लिए महिला समूहों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया है। समूह द्वारा घर-घर से सूखा कूड़ा उठाने के पश्चात् धनोला सेग्रीगेशन सेंटर पर लाया जाता है एवं कूड़ा पृथक्करण का कार्य किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि वेस्ट वॉरियर्स एनजीओ के सहयोग से इस मॉडल को विस्तार दिया जाएगा और अन्य ग्राम पंचायतों में भी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संर्वधन की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में स्वागत किया

*योग और अध्यात्म की पावन धरा उत्तराखण्ड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री J.P.Nadda जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।* https://www.facebook.com/share/p/18Y1vh8uRt/ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के देवभूमि उत्तराखंड आगमन […]

You May Like