21वाँ दिवस पर राजधानी निर्माण अभियान धरना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय कवि राधाकृष्ण पंत “प्रयासी” ,गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान करेगा प्रदेश सरकार का निवेशकों के लिए भूमि खरीद की ढील देने वाले अध्यादेश की वृहद समीक्षा

Pahado Ki Goonj

21वाँ दिवस पर राजधानी निर्माण अभियान धरना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय कवि राधाकृष्ण पंत “प्रयासी”
गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान करेगा प्रदेश सरकार का निवेशकों के लिए भूमि खरीद की ढील देने वाले अध्यादेश की वृहद समीक्षा

देहरादून 07.10.2018 (गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान स्थल)। गैरसैण राजधानी निर्माणअभियान के तत्वावधान में हिन्दी भवन (परेड ग्राउंड, देहरादून) में जारी धरना स्थल पर आज 21वें दिवस अपनी भागीदारी करने आए और समर्थन प्रदान करने वालों में राष्ट्रीय कवि राधाकृष्ण पंत ‘प्रयासी’ पहुंचे। उन्होंने अपनी कविता ‘उत्तराखंड को सपनों’ को धरना स्थल पर सुनकर अभियान को बल प्रदान किया। उनकी गढ़वाली कविता के शब्द ‘उत्तराखंड को सपनो आज भी अधूरो रोगी, जौण बणाई छौ उत्तराखंड, वूं दगड़ी दग्गा ह्वेगी। अफसोस मा छन्ना आज हम सब, ब्वाली अपणी बात, तरो-ताजा होंदी छऊ, आज भी वो रामपुर तिराहा की रात। के माध्यम से उत्तराखंड आंदोलन की भावनाओं को अनुरूप राज्य न बनने को भी उखेरा।राजधानी के मसले का हल न निकालने पर पंत जी ने यह बोल बोलकर गैरसैण अभियान को नैतिक बल प्रदान किया। उन्होंने कहा “उत्तराँचल से उत्तराखंड, लिखा मा लग्या 5 साल, अब राजधानी को पेंच फस्यूं मरीले, जगह-2 ब्वाल मौज कना,मस्ती कमी, सभी सत्तहर छन्ना कमाल, सभी खाणा-प्योणा, डट करी, हम तैं सुघोंणा छन रूमाल”
उत्तराखंड क्रांति दल के उपाध्यक्ष एन.के.गुसाँई भी आज अपने समर्थकों के साथ गैरसैण अभियान को समर्थन देने पहुंचे| एन.के.गुसाँई ने कहा कि उक्राँद की शुरू से यह नीति रही है कि प्रदेश की राजधानी गैरसैण बने| उन्होंने कहा कि बतौर क्षेत्रीय दल हम हर समय गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान के सहयोगी हैं| उन्होंने कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के हाथ में राजनीति रहेगी गैरसैण को मामले में दुविधा बनी रहेगी। उन्होंने राजधानी निर्माण अभियान को हर स्तर पर समर्थन देने का वचन दिया| आर्यावर्त फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्ष मैंदोली ने कहा कि राजधानी गैरसैण पर जल्दी निर्णय किया जाना चाहिए| उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की राजधानी बने से ही हिमालयी अवधारणा के अनुरूप काम होना शुरू होगा| कोटद्वार से आए युवा राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुसांई ने कहा कि गैरसैण को पक्ष में व्यापक समर्थन जाने लगा है। आंदोलन को दिशा देने के लिए विचारों को भी इस अभियान से जोडना प्रारम्भ किया जाना चाहिए। आज धरना पर बैठने व समर्थन देने वालों में *राष्ट्रीय कवि राधाकृष्ण पंत ‘प्रयासी’, उक्राँद के उपाध्यक्ष एन. के. गुसांई, कोटद्वार से समर्थन देने आए युवा नेता दिनेश गुसांई, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, मदन भंडारी, समाजसेवी हर्ष मैंदोली, पूर्व उक्राँद नेता शीशपाल बिष्ट, आनंद प्रकाश जुयाल, ज्योत्सना असवाल, सुमन काला, कृष्ण काँत कुनियाल, सुबोध रतूड़ी,  राज्य आंदोलन कारी बरिस्ट पत्रकार जीतमणि पैन्यूली ,ब्रह्मानंद डालाकोटी, सूरज गुसाँई, संदीप चमोली। आदि प्रमुख रहे। जीतमणि पैन्यूली की राय पर इस दौरान राज्य आंदोलनकारी और आरटीआई लोक सेवा के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, प्रख्यात समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल और गैरसैण युवा अभियान के मदन भंडारी के संयुक्त प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों के लिए भूमि खरीद पर ढील देने की व्यापक समीक्षा हेतु वृहद बैठक बुलाई जाएगी। इस हेतु शनिवार 13 अक्टूबर 2018 को गैरसैण अभियान स्थल पर सर्व संगठनों की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी। और संयुक्त विमर्श व मंथन बाद जरूरी निर्णय लिया जाएगा व राजधानी गैरसैण आंदोलन की आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। निर्णय हुआ कि बैठक का जिम्मा छात्रों-युवाओं और महिलाओं को दिया जाएगा।

*(लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल) +91 9997873922*

Next Post

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट 2018 कार्यक्रम में आयोजित कंट्री पार्टनर सेशन में चेक गणराज्य ने आॅटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, आर्गेनिक खाद, पोर्टेबल पेट्रोलियम एवं सूचना प्राद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट 2018 कार्यक्रम में आयोजित कंट्री पार्टनर सेशन में चेक गणराज्य ने आॅटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, आर्गेनिक खाद, पोर्टेबल पेट्रोलियम एवं सूचना प्राद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई। मुख्य वक्ता चेक गणराज्य  मीलान हूवार्का ने स्प्रीचुअल इकोजोन के रूप में उत्तराखण्ड पर्यटन में निवेश की संभावनाओं […]

You May Like