HTML tutorial
HTML tutorial

शिक्षक सुभाष चंद्र को डाक्ट्रेट इन एजुकेशन की उपाधि से किया गया सम्मनित ।

Pahado Ki Goonj

शिक्षक सुभाष चंद्र को डाक्ट्रेट इन एजुकेशन की उपाधि से किया गया सम्मनित ।

उत्तरकाशी ।बड़कोट ।

यमुना घाटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय साड़ा में सेवारत अध्यापक सुभाष चन्द्र को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर (डाक्ट्रेट इन एजुकेशन की उपाधि से सम्मानित किया गया ।
आपको बताते चले की कोलम्बिया पैसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा 27 दिसंबर 2024 को अध्यापक सुभाष चंद्र को डाक्ट्रेट इन एजुकेशन की उपाधि से सम्मानित किया गया ।
अध्यापक सुभाष चन्द्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय हलना वर्ष 2013 में प्रथम नियुक्ति के बाद लगातार 11 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी । जहां पर विद्यालय की छात्रों के लिए उन्होंने अकादमिक तथा भौतिक विकास हेतु विभिन्न कार्य किए। 11 वर्षों से सेवा में रहते हुए विकास खंड तथा जनपद स्तर पर विभिन्न अकादमिक प्रशिक्षणों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका भी निभाई। तथा निरंतर छात्र छात्राओं की सार्वभौमिक विकास हेतु प्रयासरत रहे । डाक्ट्रेट इन एजुकेशन की उपाधि मिलने पर विभिन्न शिक्षकों तथा शिक्षक संगठन के पदाधिकारी ने अध्यापक सुभाष चंद्र को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

 

Next Post

नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये सुनील थपलियाल ने किया नामंकन ।

नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये सुनील थपलियाल ने किया नामंकन । बड़कोट । उत्तराखंड में निकाय चुनाव मैं प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है । उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील में पत्रकार सुनिल थपलियाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बड़कोट नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये नामांकन का पर्चा […]

You May Like