HTML tutorial
HTML tutorial

नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये सुनील थपलियाल ने किया नामंकन ।

Pahado Ki Goonj

नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये सुनील थपलियाल ने किया नामंकन ।

बड़कोट ।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव मैं प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है ।
उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील में पत्रकार सुनिल थपलियाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बड़कोट नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये नामांकन का पर्चा भरा। नामांकन के अवसर पर समाजसेवी सुनील थपलियाल ने नगरपालिका बड़कोट की जनता का आभार जताया ।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुनील थपलियाल ने बताया कि वह काफी सालो से लगातार बड़कोट नगरपालिका की समस्याओं के लिये संघर्षरत हैं और जन समस्याओं को उठा रहे हैं। नगरपालिका बड़कोट में पंपिंग योजना की स्वीकृति के लिये सड़क से लेकर न्यायालय तक की लडा़ई लड़ने का काम कर रहे हैं और उसमे वे सफल भी हुये हैं। बड़कोट तहसील में नगर पंचायत नौगांव व नगर पालिका बड़कोट की प्रत्याशियों के नामांकन के लिए चार कक्ष बनाए गए है ।नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को बड़कोट नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर सुनील थालियाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया तथा सभासद के लिए वार्ड नम्बर पांच से मीना देवी ने नामांकन कराया है।

 

 

 

Next Post

भाजपा ने की नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी ।

देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी।       Views: 84

You May Like