HTML tutorial

वर्किंग जर्नालीष्ट ऑफ़ इण्डिया संघठन में नरेंद्र भंडारी राष्ट्रीय महा सचिव समस्याओं को सुनने वाला नहीं होने पर कहा हम जाये तो जाय कहां

Pahado Ki Goonj

pkg (1)pkg (1)

देश पत्रकार संघठन कई है उनमे से वर्किंग जर्नालीष्ट ऑफ़ इण्डिया  नामक संघठन में नरेंद्र  सिंह भंडारी जी राष्ट्रीय महा सचिव  है। मान्यवर जी आपको जानकर   दुःख होरहा होगा कि पत्रकार साथियों अछूत की श्रेणी में समझते है। निचे से फोटो खींचो और कलम घिसो,। हम अपने जान पहिचान  के बड़े लोगों के छत्र छाए में हम अपने और साथियों क़ो हितों की अनदेखी कर, हम लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के हत्यारे हम होने जा रहे,कि हो गये। यह सिलसीला काफ़ी वर्षो से देखते हुए हम ने अपनी जड़े खोखली कर दी है। कोई पत्रकार बड़े नेताओं, संस्थान, अधिकारी की तारीफ अपना जीवन सुखमय बना रहे है।जिसके उदाहरण, परिणाम हमें कोरोना काल में राष्ट्रीय आपदा में कंधे मिलाकर सरकार के कर्यक्रम को सफल बनाने में अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। वर्ष 2020 -2021  महामारी में 350 पत्रकार कोरोना में मर गये उनको अन्य  सरकारी लोगों की भांति अनुग्रह राशि नहीं दी गईं। सरकार ने उन्ही के हाल पर उनके परिवार क़ो छोड़ कर अपना कर्तव्य से पला झाड़ दिया। चौथे पिलर के साथियों क़ो अनुग्रह राशि दिलाने के लिए हमारे देश में लाखों पत्रकार, न्यूज पेपर, न्यूज पोर्टल,यूट्यूब चैनल, हजारों टीवी चैनल से जुड़े पत्रकारों ने कोई ठोस पहल नहीं की है। इसके लिए हमने आपात काल में धरना प्रदर्शन  पर रोक लगी होने के बाबजूद अपने निजी ऐतिहासिक आवास लिखवार गांव प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल ( इसके निर्माण में देश की 208 पवित्र नदियों की रेत बालू का प्रयोग किया गया है और इसके ऊपर लिया गया निर्णय पर अवश्य कार्यवाही होती है )में 29 मई 2021से 5 जून 2021तक मोन व्रत,धरना, प्रदर्शन किया पत्रकारों क़ो संवैधानिक अधिकार देने के लिए की गईं मांग की खबर पहाड़ों की गूँज  राष्ट्रीय साप्ताहिक समचार पत्र  देहरादून में प्रकाशित होने के बाद खबर का संज्ञान 21 सितंबर20 21 क़ो मा सुप्रीम कोर्ट ने लिया। 23 नवंबर क़ो तारीख के की जनकारी कोई लेना नहीं चाहते। उसके बाद 9 दिसम्बर 2021 क़ो अमेरिका के राष्ट्रपति जी द्वारा 110 राष्ट्र प्रमुख  के वर्चुवल सम्मलेन में प्रधानमंत्री मोदीजी ने देश का सच बोला कि मिडिया क़ो मज़बूत करने के लिए इनको और अधिकार देना चाहते है।

  इस कार्यक्रम  के साथ साथ  पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ कर किये गये संघर्ष के अल्प प्रयास की  फाइल फोटो आगे देखें।

इस सहायता को दिलाने के वास्ते कोई साथी आगे आने के लिए साहस नहीं कर पा रहे है। अब हम  साधन होने पर प्रत्येक राज्य में जायेंगे. साधन नहीं होने पर पद यात्रा करके अपनी बात देश दुनिया को स्व धर्म निभाने के लिए   कार्य करते जा येंगे. उत्तर प्रदेश में रहते हुए अपने पिछड़े होने के चलते आरक्षण दिलाने के लिए सन 1991 में हमने  प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल के फिकवाल लोगों को उनकी वास्तविक पहचान गंगाजल कलश की कांवड़ में गंगाजल बेचने के अधिकार के साथ साथ बैकवर्ड घोषित करने के लिए “गंगोत्री से दिल्ली तक विश्व में प्रथम सद्भवना पद यात्रा , साल दर साल करते आये। 23 साल के आंदोलन के सफऱ तय करते  रहे ।उसके बाद 2015 -2016 हमें  उत्तराखंड की राज्य सरकार ने वैकवर्ड घोषित किया।

 आंदोलन हाथी होता है उसे विमार पड़ने पर भी हिलाते दुलाते रहना चाहिए वह बैठ गया तो फिर उठ नहीं पाता है। नए अभिनव भले कार्य करने के आंदोलन में कठिनाई बहुत आती है। मिडिया को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लक्ष्य को सफल बनाये रखने के लिए हमें बहुत बड़ी सफलता मिली है। कि आपकी बात को देश के लोक प्रिय प्रधानमंत्री जी ने अंतराष्ट्रीय मंच पर वर्चुवल सम्मेलन में  देश का सच बोला है। इसको  गोदी मिडिया बनाने वाले पत्रकारिता करने वालों  साथियों के गले नहीं उत्तर रही है। इसी प्रकार के कार्य करने से आपकी शाख गिर रही है।

इस कारण से हैरानी हो रही है कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के लिए हैरानी की बात है देश के संघठन के महा सचिव  मा o नरेंद्र सिंह भंडारी जी ने यह पोस्ट डाली है।इस से पता लगता है कि सफाई कर्मी संघठन की बात सुनी जाती है और प्रेस लोकतंत्र  चौथे स्तम्भ  वालों की बात को सुनने वाला कोई नहीं है।क्योंकि सभी  नेताओं के गोदी मिडिया हो गये है।  अपने तक सिमित दायरा होगया है।  भंडारी जी की पत्रकारों के हित में डाली गईं पोष्ट को किसी संघठन ने उठाया है तो हमें व्ट्सप no 7983825336 भेजदीजिएगा। आपको बताने में ख़ुशी हो रही है कि 

 हम यह सब  जान रहे है कि  पहाड़ों की गूँज के संपादक के धरना  प्रदर्शन के बाद   देश के लोक प्रिय प्रधानमंत्री जी ने विश्व मंच पर आपको ताकत देने की बात कही है। और आपके संघठन अपने  अहंकार में चकना चूर होकर साथ  देने के लिए इच्छा शक्ति  का विकास नहीं कर पा रहे है।  सबका जमीर मर गया लगता है।समय नहीं दे  पा रहे है। इस समय नरेंद्र सिंह भंडारी राष्ट्रीय महा सचिव  की पोस्ट करने को हम हल्के में लेना दुःखद है। हम छोटी खबर को भी खबर हेड लाइन में बना कर  भेजते है तो  अपने हित की खबर भेजनें में क्यों शर्म आती है। हम  नैतिकता में इतने नीचे गिर गये  है कि हम अपने साथियों के अच्छे कार्यक्रम को अपने अख़बार, न्यूज पोर्टल, टीवी चैनल में स्थान नहीं दे रहे है। जबकि अच्छे काम में साथ देने के लिए पहले  बोलो हमें संवैधानिक अधिकार दो।रोज बोलो,बोल नहीं सकते तो लिखो, लिख नहीं सकते तो आर्थिक सहयोग दो। सहयोग भी नहीं कर सकते है तो करने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए और लोगों से बोलो। लोगों से बोल भी नहीं सकते तो कमसे कम करने वालों का मनोबल मत गिराओ क्योंकि ये सभी देश व आपकी भलाई के लिए अपना अमूल्य धन का सदोपयोग कर रहे है।

हमारी कोम के राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ पत्रकार  नरेंद्र सिंह भंडारी ने निम्न को पोष्ट  को wji गुरुप में पोष्ट किया है अपनी बेइज्जती हम  जनता की गाड़िकामाई से  जनता की सेवा करने के लिए वेतन पाने वालों को देख रहे है।

और हम मोन है??  

पोस्ट अच्छी लगी है  पुन : मंत्री परिषद  मंच तक प्रत्येक सांसद की संस्तुति कराने तक  पहुंच ने के लिए आर्थिक सहयोग  कीजियेगा कहते हैं 

हाथी के पाँव में सबके पाँव

सभी समस्यों का समाधान होगा सभी को संवैधानिक अधिकार दिलाने से ही होगा।पहले  बोलो हमें संवैधानिक अधिकार दो।रोज बोलो,बोल नहीं सकते तो लिखो, लिख नहीं सकते तो सहयोग दो। सहयोग भी नहीं कर सकते है तो करने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए और लोगों से बोलो. लोगों से बोल भी नहीं सकते तो कमसे कम करने वालों का मनोबल मत गिराओ क्योंकि ये सभी देश व आपकी भलाई के लिए अपना अमूल्य धन का सदोपयोग कर रहे है।कोरोना काल में कुछ मरने वालों का शिला पट पर नाम नॉएडा उत्तर प्रदेश दिल्ली में लगा है। मिडिया को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लक्ष्य को सफल बनाये रखने के लिए हमें बहुत बड़ी सफलता मिली है। कि आपकी बात को देश के लोक प्रिय प्रधानमंत्री  मोदी जी ने अंतराष्ट्रीय मंच पर वर्चुवल सम्मेलन में  देश का सच बोला है। आदि शंकराचार्य ज्योतिर्मठ अविमुकतेश्वरनंद जी का आंदोलन को सफल बनाने के लिए समर्थन एवं शुभकामनायें आशीर्वाद पत्र हरिद्वार में पत्रकार महाकुम्भ में प्रतिभाग करने वाले महान भाव चुनाव अचार सहिता की  सम्भावना वजह से 6 जनवरी24 को करना पड़ा अल्प साधन में बहुत बड़ी सफलता मिली अंतराष्ट्रीय मंच पर पत्रकारों ने  सरहना कर हमारा मनोबल लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़ाया उनको कोटि  कोटि नमन करते है आगे बढ़ते है 

जय लोकतंत्र के चौथे  स्तम्भ. जय पत्रकार  🌹👏

आगे पढ़ें 

पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार*

*योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नवाचार पर दिया जाए ध्यान-मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में योगदान 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय उत्पादों को तेजी से बढ़ावा दिये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में जीएसडीपी में वृद्धि के लिए आवश्यक संसाधनों का पूरा एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के साथ प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय बनाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ नवाचार की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका में वृद्धि हो और पलायन भी रूके। डेरी विकास तथा पशुपालन के क्षेत्र में राज्य की आर्थिकी में सुधार के लिये अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध उत्पादों, पोलट्री उत्पादों की निर्भरता को कम किया जाए। गोट वैली, कुक्कुट वैली और ब्रायलर फार्म की स्थापना राज्य में पशुपालकों की आय को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई है। इस योजनाओं को और तेजी से बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेरी विकास के लिए दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ ही विभिन्न दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। दुग्ध उत्पादन से लाभकारी आय के लिए इनपुट प्रोडक्सन एवं डिलीवरी सिस्टम को सुदृढ़ बनाया जाए। एफ.पी.ओ के माध्यम से किसानों को उन्नत किस्म के चारा बीज उपलब्ध कराने और हरा एवं सूखा चारा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किये जाने के साथ राज्य में अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादक सेवा केन्द्र स्थापित किये जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।

*राज्य में मछली की खपत के अनुरूप हो उत्पादन- मुख्यमंत्री*

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्राउट फिश के उत्पादन को तेजी से बढ़ावा दिया जाए। इनकी बिक्री के लिए भी उचित प्रबंध किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। राज्य में मत्स्य पालन को और तेजी से बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा लक्ष्य तय किये जाएं, लक्ष्यों को फोकस करते हुए समयबद्धता के साथ आगे कार्य किये जाएं। राज्य में मछली की खपत के अनुरूप उत्पादन हो इस दिशा में भी तेजी से प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से भी अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों के निर्माण से उनमें मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है, वहीं जल संरक्षण की दिशा में भी यह सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कलस्टर बनाकर तालाबों का निर्माण किया जाए और उनके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए।

*गन्ना मिलों के आधुनिकीकरण, दक्षता और क्षमता में वृद्धि की दिषा में किये जाए कार्य-मुख्यमंत्री*

गन्ना विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गन्ना मिलों को घाटे से उबारा जाए। गन्ना मिलों के आधुनिकीकरण, दक्षता और क्षमता में वृद्धि की दिशा में कार्य किये जाएं। राज्य में गन्ना बीज बदलाव, जीपीएस के माध्यम से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य तथा प्रदेश में जैविक गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो।

कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि पशु स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण के लिए वृहद् स्तर पर पशुओं का टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। मोबाईल वैटिनरी यूनिट के माध्यम से पशुपालकों के द्वार पर पशुचिकित्सा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत इस वर्ष डेरी विकास के अन्तर्गत 3385 दुधारू पशुओं के क्रय के लिए 611 परिवारों को दुग्ध व्यवसाय से जोड़ने तथा 4943 पशुपालकों को बकरी व कुक्कुट पालन का लक्ष्य रखा है। पर्वतीय क्षेत्रों में साइलेज, चारा फीड ब्लाक की सुगमता से उपलब्ध होने के कारण महिलाओं के बोझ को कम किया गया है। पशुपालन से संबधित कार्यों में महिलाओं की भागीदारी 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 03 वर्षों में दुग्ध उपार्जन, संतुलित पशु आहार एवं साईलेज विक्रय में वृद्धि हुई है। गोट वैली से राज्य में डेढ़ साल में 3027 पशुपालकों को लाभ मिला है, जिसमें 37 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। राज्य में कुक्कुट की 2622 ईकाई स्थापित हैं इस वर्ष 01 हजार और ईकाई स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, सचिव डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरूषोत्तम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव श्री विजय जोगदंडे, नियोजन विभाग से श्री मनोज पंत और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें 

सहकारिता की जन कल्याणकारी योजनायें बने गेम चेंजर*

*योजनाओं के क्रियान्वयन में हो विज्ञान एवं तकनीकि का उपयोग-मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि लंबे समय से संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए इस दिशा में सुधारत्मक प्रयास की दिशा में कार्य किये जाएं। इन योजनाओं से लाभार्थियों को कितना फायदा हुआ और योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए और क्या विशेष नवाचार किये जा सकते हैं, इस दिशा में नियोजन विभाग के सहयोग से कार्य किया जाए। राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को गेम चेंजर बनाने की दिशा में कार्य किये जाने पर भी उन्होंने बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किये जा रहे ऋण की धनराशि की सीमा में वृद्धि की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रस्ताव लाया जाए। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बेहतर बाजार मिले, इसके लिए सप्लाई चेन को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा सहकारिता विभाग संबधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को आगे बढ़ाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बंजर भूमि चिन्हित कर विभिन्न क्लस्टरों के माध्यम से उसे खेती योग्य बनाने के प्रयास किये जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और पारम्परिक पद्धतियों के माध्यम से कृषि उत्पादन में वृद्धि की जाए। मुख्यमंत्री ने क्लस्टरों में मिल्लेट्स, सब्जियां, दालें, फल, औषधीय और सुगंधित पौधों फसलों, चारा फसलों और कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आजीविका के अवसर प्रदान कर, रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देना है। सहकारिता से मिलेट्स उत्पादों को और अधिक बढ़ावा मिले, इसके भी पयास किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में चयनित क्लस्टरों की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत मत्स्य पालन, मौन पालन, मशरूम उत्पादन के निर्धारित लक्ष्यों को बढ़ाया दिया जाए। विभिन्न परियोजनाओ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की नवीन तकनीकियो का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार द्वारा 85 करोड की ब्याज प्रतिपूर्ति का बजटीय प्राविधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 1,90,000 सहकारी सदस्यों को 1300 करोड़ रूपये का ब्याज रहित ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अन्तर्गत अभी तक कुल 960510 लाभार्थियों एवं 5339 स्वयं सहायता समूहों को कुल 5621.25 करोड रूपये़ का ऋण वितरित किया जा चुका है। राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना से 50 हजार से अधिक किसान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, निबंधक सहकारिता श्री आलोक कुमार पाण्डेय एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।आगे पढ़ें 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने एक राज्य एक पंचायत चुनाव से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज सहित जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन, जिला पंचायत सदस्य संगठन तथा ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।आगे पढ़ें 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में संचालित कोचिंग सेंटरो की गहनता से जांच के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोचिंग सेंटरों में अध्यनरत छात्रों एवं अध्यापकों आदि के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया जाए। उन्होंने इसके लिए प्रदेश व्यापी अभियान संचालित करने के भी निर्देश मुख्य सचिव को दिये है। कोचिंग सेंटरों में पार्किंग व्यवस्था तथा आसपास यातायात की सुगमता पर भी ध्यान दिये जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के दृष्टिगत जल भराव होने की सम्भावना रहती है। अतः ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की आपदा के त्वरित निराकरण हेतु राज्य में संचालित विभिन्न कोचिंग सेन्टर एवं ऐसे भवन जिनके बेसमेन्ट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं की तत्परता तथा प्राथमिकता के साथ जाँच कर उनमें सुधारात्मक कार्यवाही की जाए ताकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को राज्य में संचालित विभिन्न कोचिंग सेन्टर एवं ऐसे भवन जिनके बेसमेन्ट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं, की जाँच के निर्देश दिए है। इस संबंध में जारी निर्देश में मुख्य सचिव ने कहा है कि मानसून के दौरान अतिवृष्टि के कारण नई दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कोचिंग सेन्टर के बेसमेन्ट में जलभराव की स्थिति के कारण हुई अप्रिय घटना के दृष्टिगत उत्तराखण्ड में संचालित विभिन्न कोचिंग सेन्टर एवं ऐसे भवन जिनके बेसमेन्ट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियों संचालित हो रही हैं, की जॉच भवन उप-नियमों और सुरक्षा सम्बन्धी अन्य मानकों/नियमों के तहत शीर्ष प्राथमिकता के साथ करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जिलाधिकारियों को सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक कर जनपद में सभी कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण हेतु एक समिति का गठन कर समिति के माध्यम से वर्णित स्थानों की जांच कराते हुए सभी प्रकार की कमियों का निराकरण सुनिश्चित कराने को कहा है। जिन भवनों में कमियों का निराकरण किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा हो, उन भवनों में मानसून अवधि तक के लिए ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाये जाने हेतु समुचित आदेश पारित कर उसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी मुख्य सचिव ने दिये हैं, ताकि मानसून अवधि में जलभराव से होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने इस संबंध में की गई कार्यवाही से शासन को 15 दिन के भीतर अवगत कराने के भी निर्देश दिए है।

उन्होंने ऐसे भवन जिनके बेसमेन्ट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियों संचालित हो रही है में अग्नि सुरक्षा मानकों की जाँच तथा भवन अथवा कोचिंग सेन्टर में उपलब्ध अग्नि शमन यंत्र एवं अलार्म तथा किसी आगजनी की घटना में निकासी मार्ग को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया गया है की भी जांच करने को कहा है। ऐसे भवनों में स्थापित विद्युत प्रणाली की जाँच विद्युत सुरक्षा विभाग से कराने तथा आवश्यक अनुमति/प्रमाण-पत्र भवन स्वामी द्वारा लिये जाने, विद्युत सुरक्षा विभाग द्वारा सुझाये गये उपायों का समावेश भवन में स्थापित विद्युत प्रणाली में किये जाने तथा भवन निर्माण के लिए आवश्यक मानकों की पूर्ति की भी जांच करने के निर्देश मुख्य सचिव नेदी. आगे पढ़ें 

नोट-लाईट की कंडीशन आज भी ठीक नही दिखाई दे रही।

फोटो डी 7
आयुक्त गढवाल मण्डल ने चारधाम यात्रा से जुड़े स्टेकहोल्डर्स, हितधारकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की
देहरादून। आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने यात्रा ट्रांजिस्ट कैम्प ऋषिकेश में चारधाम यात्रा से जुड़े चारधाम यात्रा जनपद से सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स, हितधारकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए हितधारकों की समस्याओं को सुना तथा चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाऐ जाने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किए! बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों एवं धामो हेतु यात्रियों के पंजीकरण के सम्बन्ध मे विचार विमर्श ।
यात्रा मार्गों एवं धामों में स्थित होटलो, धर्मशालाओ, गेस्ट हाउसों में रूकने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर सुविधा, चारधाम यात्रा मे संचालित होने वाली टूर एंड ट्रेवल्स कम्पनियों, धामो में तीर्थ पुरोहितो के हित में पर्याप्त सुविधा, यात्रियों को धामों में दर्शन कराने की व्यवस्था हेतु पारदर्शिता बनाए रखने, ऋषिकेश एवं हरिद्वार में होटल, धर्मशालाओ, प्रतीक्षालयो मे यात्रियों के रूकने की सुविधा, यात्रा मार्गो पर जनपदो मे स्थित पर्यटन विभागध्पर्यटन कार्यालयों से अपेक्षित कार्यों, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समिति के कार्यों पर विचार विमर्श तथा सुझाव प्राप्त करते हुए यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो इस पर स्थानीय स्टेक होल्डर्स, व्यापरियों से विचार विमर्श करते हुए उनके सुझाव भी प्राप्त किए।
आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड के साथ ही सम्पूर्ण भारत की महत्वपूर्ण यात्रा है, यात्रा का प्रथम चरण समाप्त हो गया है। सितम्बर के पहले सप्ताह से यात्रियों की संख्या बढ जाती है, तथा सितम्बर एवं अक्टूबर यात्रा के लिहाज से महत्वपूर्ण रहता है। पुरानी यात्रा एवं इस यात्राओं के अनुभवों से यात्रा में किसी प्रकार और अधिक सुगम बनाया जाए। सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा में यात्रियों एवं स्थानीय स्टेकहोल्डर्स को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तथा किसी के हित प्रभावित न हो।
स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं एवं सुझावों को नोट कर लिया गया है सम्बन्धित विभागों के सचिवों से विचार-विमर्श कर मुख्यमंत्री के सम्मुख सभी विषय रखे जाएंगे तथा जल्द से जल्द इन पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में चारधाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पुरी,सचिव प्रतीक कर्णवाल, विक्रम राणा, गंगा पुरोेहित सभा से आशोक सेमवाल, उपाध्यक्ष तीर्थ पुरोहित बद्रीनाथ भास्कर डिमरी, हरीश डिमरी, पवन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूडॉ, होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी सचिव सुभाष सिंह कुमाईं,ज्ळडव् से गजपाल रावत,अध्यक्ष होटल एसोसिएशन केदार घाटी प्रेम गोस्वामी दिनेश डोभाल, अभिषेक अलुवाल्या, अंजीत कुमार, दीपक भल्ला,अपर आयुक्त गढवाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी ,चंद्रकांत शर्मा संजय शर्मा,गिरीश भाटिया अध्यक्ष पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर एसोसिएशनसुनील जैसवाल ,हरिद्वार होटल एसोसिएशन अध्यक्षआशुतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे।आगे पढ़ें 

नाले में बहे बच्चे का 5 दिन बाद मिला शव
हल्द्वानी। बीती 31 जुलाई को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास शनि बाजार नाले में बहे बच्चे का शव मिल गया है। बच्चे का शव 5 दिन बाद घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सूखी भगवानपुर गांव के पास नहर में मिला है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें कि बीती बीती 31 जुलाई को इंदिरा नगर का रिजवान (उम्र 8 वर्ष) घर से कुछ दूरी पर सामान लेने दुकान पर गया था। तभी वो बारिश के चलते उफान पर आई नाले में बह गया। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। रविवार को रिजवान का शव मिल गया। बताया जा रहा है कि इसका पता लोगों को भगवानपुर गांव के पास नहर से बदबू आने पर चला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।आगे पढ़ें 

 कांग्रेस ने की श्रद्धालुओं का जल्द रेस्क्यू करने की मांग


देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार से जल्द केदार घाटी में फंसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने की मांग की। उन्होंने कहा आपदा से हुए नुकसान को लेकर शीघ्र ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को भारी जन समर्थन मिला है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा रोजाना दो सौ से अधिक प्रतिष्ठा रक्षा यात्री यात्रा में पैदल चले। उन्होंने कहा इस यात्रा के पहले दिन सभी कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का साथ मिला। सभी वरिष्ठ नेता यात्रा के दौरान जुड़ते चले गए। इस दौरान यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिला। उन्होंने कहा भाजपा के खिलाफ भारी नाराजगी दिखाई दी, लेकिन जब यात्रा सीतापुर पहुंचने वाली थी, तभी आपदा आ गई। आपदा को देखते हुए हमें 9 दिन बाद यात्रा को स्थगित करना पड़ा।
करन माहरा ने कहा आपदा में करीब 6 से 7 हजार यात्रियों के फंसे होने की वजह से राहुल गांधी के निर्देश पर यात्रा को स्थगित करना पड़ा।  उन्होंने कहा जैसे ही हालात सुधरेंगे कांग्रेस फिर से केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू करेगी। करन माहरा ने आपदा के समय भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक के केदारनाथ दर्शन किए जाने पर भी आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा जब केदार घाटी में भारी तबाही आई तब भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री जिस केदारनाथ धाम के दर्शन कर रहे हैं। जिससे भाजपा के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश हुआ है।आगे पढ़ें  बदमाशों ने दो युवकों पर चाकूओं से किया हमला

हरिद्वार। रुड़की में आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल युवकों को परिजन और ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं चिकित्सकों ने एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव का रहने वाला अंकित कुमार (19 वर्ष) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में पैथोलॉजी लैब पर काम करता है। बताया गया है कि वह देर शाम छुट्टी के बाद अपने गांव माधोपुर जा रहा था, जैसे वह गांव के पास बने अंडरपास पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान गांव का ही युवक पंकित जो अपने घर वापस लौट रहा था, उसने देखा कि अंकित के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। पंकित ने जैसे ही बीच बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
आगे पढ़ें वन तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों को जमकर पीटा
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बरहैनी रेंज केलाखेड़ा श्मशान घाट के पास शुक्रवार रात वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। वन दरोगा को पहले लाठी से मारा। हत्द्वानी के बरहैनी रेंज केलाखेड़ा श्मशान घाट के पास शुक्रवार रात वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। वन दरोगा को पहले लाठी से मारा। इसके बाद उसे बंधक बनाकर अपने घर ले गए। उधर, गश्ती दल के दो सदस्यों को उठाकर झाड़ी में फेंक दिया। पुलिसकर्मियों और बरहैनी रेंज के वनकर्मियों ने बन दरोगा को घर से छुड़ाया।
शुक्रवार रात वन तस्करों ने ही बरहैनी रेंज की टीम को लकड़ी तस्करी की सूचना दी। बरहैनी रेंजर ने इसकी जानकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के गश्ती दल को दी। गश्ती दल की टीम केलाखेड़ा श्मशान घाट के पास जैसे ही पहुंची तो वन तस्करों ने गश्ती दल को रोक दिया। उधर वन दरोगा हरीश नयाल को लाठी डंडों से जमकर पीटा। उधर उन्हें बचाने आए दो वनकर्मियों को उठाकर झाड़ी में फेंक दिया। वन दरोगा हरीश नयाल को अपनी गाड़ी में डालकर तस्करों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उन्हें घर ले गए। उधर बरहैनी रेंज की टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बरहैनी रेंज की टीम ने हरीश नयाल को आरोपियों के घर से छड़वाया। गश्ती दल में दो महिला वन रक्षक भी मौजूद थीं। वन तस्कर जब वन दरोगा से मारपीट कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने महिला वनरक्षकों से भी अभद्रता की। उधर वन दरोगा हरेंद्र नयाल ने गाड़ी को लाक कर दिया। इस कारण तस्कर गाड़ी के अंदर नहीं घुस सके। दोनों महिला वनरक्षकों ने गाड़ी में छिपकर जान बचाई द्य
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार तस्करों ने पहले से ही वन विभाग के कर्मचारियों को मारने का प्लान बनाया था। मामले में साजिश रचने वाले लालकुआं में पुलिस मुठभेड़ में घायल वन तस्कर के साथी थे। वन विभाग के एसओजी इंचार्ज कैलाश तिवारी ने बताया कि तस्करों ने उन्हें लकड़ी चोरी की सूचना दी। जब उनकी टीम थापा नगला में पहुंची तो 30 40 लोगों ने उन्हें घेर लिया।
डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर यूसी तिवारी के मुतबिक मैं वनकर्मियों के साथ रात एक बजे मौके पर पहुंचा था। घायल वन दरोगा को अस्पताल भिजवाया गया। शनिवार सुबह पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वन विभाग के एसओजी इंचार्ज कैलाश तिवारी ने बताया कि तस्करों ने उन्हें मारने का प्लान बनाया था। कहा कि पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। जब शनिवार को मुकदमा लिखवाया तो पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बहुत हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
कहा कि ये तस्कर लखविंदर को पकड़ने से गुस्साए थे। तिवारी ने बताया कि वह रात में मुझे बुलाकर जान से मारना चाहते थे। कहा कि वह गश्ती दल में नहीं जा सके। उनका गश्ती दल और बरहैंनी रेंज की टीम शुक्रवार शाम 9.30 बजे जैसे ही थापा नगला केलाखेड़ा पहुंची तो तस्करों ने घेर लिया। कहा कि इन्होंने 30 40 लोग एकत्र कर लिए। जब तक टीम कुछ समझ पाती, इन्होंने दो वनकर्मियों को उठाकर झाड़ी में फेंक दिया। उनके गश्ती दल को भी बलपूर्वक पकड़कर ले गए। पुलिस से जब मदद मांगी तो पुलिस देरी से पहुंची।
बरहैनी रेंज की टीम वन दरोगा को बचाने नहीं पहुंची। वन दरोगा हरीश नयाल ने बताया कि आरोपी लाठी डंडो से उन्हें पीट रहे थे। टीम दूर खड़ी थी। कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया। कहा कि महिला वनकर्मियों से गालीगलौज और हाथापाई की गई।
वन विभाग की टीम शुक्रवार को इस क्षेत्र से खैर पकड़कर लाई थी। वनकर्मियों के अनुसार इस गांव के कुछ लोग लकड़ी तस्करी करते हैं। कहा कि पूर्व में भी कई लोग तस्करी में पकड़े जा चुके हैं।
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वन दरोगा हरीश नयाल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी लेकर पहुंचे। यहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस तितियाल के मुताबिक कान, सिर और हाथ में गुम चोटें हैं। सोमवार को फिर उन्हें देखने के लिए बुलाया गया है। वन विभाग के एसओजी इंचार्ज कैलाश तिवारी का कहना है कि वन तस्करों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर वन दरोगा को बुरी तरह पीटा। अन्य कर्मियों के साथ मारपीट की। तस्करों ने वन दरोगा को बंधक बना लिया। सरकारी गाड़ी को भी तस्कर ले गए। पुलिस ने बहुत हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आगे पढ़ें सूबेदार सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विलीन


देहरादून। जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बर्फ में पैर फिसलने से सूबेदार सत्ये सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। रविवार को उनका ऋषिकेश पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी सत्ये सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। वहीं, सत्ये सिंह की अंतिम विदाई में सभी लोगों की आंखें नम हो गई। बता दें कि बीती दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार में बर्फ में पैर फिसलने से गढ़वाल राइफल में तैनात सूबेदार सत्ये सिंह पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट (उम्र 42 वर्ष) का निधन हो गया था। सूबेदार सत्ये सिंह 17 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वे मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे। अभी उनका परिवार डोईवाला के कोटी अठुरवाला में रहता है। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अठुरवाला स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, वैसे ही परिवार वाले बिलख पड़े। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश में जुटा रहा, लेकिन अपने को खोने के दर्द में परिवार वाले बिलखते रहे। सत्ये सिंह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
आगे पढ़ें  चोर चढ़ा पुलिस ने हत्थे,चोरी की बाइक बरामद

हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में एक और बाइक चोर लक्सर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जिसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पहले भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
 लक्सर पुलिस ने कुछ ही घंटों में बाइक चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने चोर को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट के सामने पेश किया। पुलिस की मानें तो आरोपी चोर का नाम आदेश पुत्र ओम प्रकाश है। जो पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम घिस्सुपुरा का रहने वाला है।
मामले में वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि नेहन्दपुर सुठारी गांव के सावेज अली पुत्र अब्दुल अजीज ने केशवनगर लक्सर से अपनी मोटर साइकिल चोरी होने की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
वहीं, अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल की टीम ने आरोपी चोर लक्सर क्षेत्र के श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पहले भी वो चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।आगे पढ़ें 
कार चालक ने सिपाही पर किया कार चढ़ाने का प्रयास
देहरादून। दर्शन लाल चैक पर सीपीयू के सिपाही के ऊपर कार चालक ने कार चढ़ाने का प्रयास किया।आरोपी कार चालक सिपाही को घसीटता हुआ करीब 50 मीटर तक ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर शाम दर्शन लाल चैक पर सीपीयू के दारोगा संजीव त्यागी और केशर मुस्तफा जैदी यातायात का संचालन कर रहे थे। तभी घंटाघर की तरफ से काले रंग की कार आई, जो चैक के बीचों बीच खड़ी हो गई। सिपाही केशर मुस्तफा जैदी ने उसे कार पीछे करने को कहा तो वह कार भगाने लगा। सिपाही ने खतरे को देखते हुए बोनट पर छलांग लगा दी, वाइपर पकड़ लिए। इसके बाद आरोपी कार चालक कार को जिक जैक करते हुए और ब्रेक मारते हुए आगे ले गया।करीब 50 मीटर पर अन्य वाहन चालकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी कार चालक की पहचान शादाब निवासी ब्रह्मपुरी पटेल नगर के रूप में हुई है, जोकि निरंजनपुर सब्जी मंडी में फल की दुकान चलाता है।
आगे पढ़ें 
केदारनाथ मार्ग पर रेस्क्यू आपरेशन जारी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है। आपरेशन में सेना की मदद ली जा रही है। 40 आर्मी के जवान सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच बंद मार्ग को खोलने में जुटे हैं। रविवार सुबह से ही तीर्थ यात्रियों को पैदल मार्ग से लाने का भी रेस्क्यू जारी है। वहीं अभी तक 9099 तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन-प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए अब सेना की भी मदद ली जा रही है। जनपद में तैनात 6 ग्रेनेडियर यूनिट कर्नल हितेश वशिष्ठ के नेतृत्व में सेना रास्तों को पुनर्स्थापित करने और पुल बनाने के अलावा सर्च अभियान में मदद करेगी। प्राथमिकता के आधार पर पहले सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट हुए मार्ग पर पैदल पुल बनाया जा रहा है। केदारनाथ में सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा फूड पैकेट्स, पानी की बोतलें, फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उधर रामबाड़ा चैमासी ट्रैक से एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा 110 यात्रियों को रेस्क्यू कर चैमासी पहुंचा दिया गया है। ट्रैक पर सुरक्षा बलों द्वारा यात्रियों को लगातार फूड पैकेट्स, पानी सहित चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाया गया.।अब तक इस मार्ग से 534 से अधिक यात्रियों एव स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे मौके पर मॉनिटरिंग कर रही हैं।
आगे पढ़ें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा में गिरी,राहगीरों ने चार की बचाई जान

हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फ्लाईओवर से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा में जा गिरी। स्कॉर्पियो गंगा में गिरने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने स्कार्पियो सवार लोगों की जान बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। अपनी जान दांव पर लगाकर कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला, जिन्हें बदहवास हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक एसडीएम अजय वीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और समेत स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लाईओवर से गुजर रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे नीचे गंगा में जा गिरी। करीब 40 फीट ऊंचाई से गंगा में गिरकर स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अंदर लाइट जलती देख राहगीर स्कॉर्पियो सवारों की मदद के लिए आगे आए। गंगा में उतरकर चार लोगों को वाहन से बाहर निकाला।तब तक पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने स्कॉर्पियो से निकाले गए लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। देर रात तक एसडीएम सदर अजय वीर सिंह की अगुवाई में सीओ सिटी जूही मनराल और इंस्पेक्टर कनखल भावना कैथोला के नेतृत्व में पुलिस और दमकल की टीम स्कॉर्पियो को बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगी रही। स्कॉर्पियो में सवार लोग कौन थे और कहां जा रहे थे, देर रात तक यह पता नहीं चल पाया था। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी सिर्फ इतना पता चल पाया है कि स्कॉर्पियो से चारों लोग मेरठ की ओर जा रहे थे।

 

Next Post

केदारनाथ यात्रा की हेल्पलाइन जारी,सोनप्रयाग में वैली ब्रिज बनाये जाने हेतु ली जा है सेना की मदद

pkg (1)        अख़बार पढ़िए देहरादून, ukpkg.com सचिव, आपदा प्रबन्धन एंव पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिनाँक 31.07.2024 को अतिवृष्टि के कारण अवस्थापना को भारी क्षति पहुँची है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इस आपदा के कारण केदारनाथ तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों के […]

You May Like