HTML tutorial
HTML tutorial

ट्रक ने तीन वाहनों को रौंदा, दो की मौत; पांच घायल

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश : हीरालाल मार्ग पर शांति नगर तिराहे के समीप ढलान पर ब्रेक फेल होने के बाद एक ट्रक तीन वाहनों को रौंदते हुए दूसरे ट्रक से जा टकराया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ। रेलवे रोड से ढलान पर उतर रहे सीमेंट से लदे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक ने अपने आगे चल रही सूमो कार व अल्टो कार सहित एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक आगे चल रहे अन्य ट्रक से जा टकराया।

हादसा इतना भीषण था कि दो ट्रकों के बीच तीनों वाहन फंस गए और उनके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कुंदन  (25 वर्ष) निवासी शांति नगर ऋषिकेश, मूल निवासी बिहार व रामस्वरूप (58 वर्ष) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य लोगों में राधेश्याम (40 वर्ष) पुत्र धर्मपाल निवासी सुंजडू, मुजफ्फरनगर, सतीश (40 वर्ष) पुत्र सज्जन प्रजापति निवासी भरत विहार ऋषिकेश, जुनवरी देवी (45 वर्ष) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी नीरगड्डू तपोवन टिहरी गढ़वाल, हरिनारायण (70 वर्ष) पुत्र सुधांशु निवासी मायाकुंड ऋषिकेश, शिशुपाल (24 वर्ष) पुत्र महेंद्र निवासी नीरगड्डू टिहरी गढ़वाल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Next Post

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हाई कमान को बधाई दी

देहरादून पुनः उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस केनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हाई कमान के लिये पुनः ह्रदय की गहराई से आभार व्यक्त किया ।उन्होंने श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनित करने पर कार्य कर्ताओं की ओर से हाई कमान को बधाई दी।उन्होंने कहा कि हाई कमान की […]

You May Like