किसानों की सुविधा के लिए हर्षिल सेब महोत्सव का आयोजन किया गया है-विधायक गोपाल सिंह रावत

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी ( मदन पैन्यूली बुधवारबतौर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने संयुक्त रूप द्वीप प्रज्वलित कर सेब महोत्सव का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने संयुक्त रूप द्वीप प्रज्वलित कर सेब महोत्सव का शुभारंभ किया। हर्षिल में आयोजित दूसरे सेब महोत्सव में भारी तादात में जनपद के किसान व वागवानों ने प्रतिभाग किया। वैज्ञानिक/विशेषज्ञ डॉ पंकज नोटियाल, डॉ तेजपाल सिंह बिष्ट,डॉ मंजू नेगी,डॉ एमसी नोटियाल ने वागवानों को सेब उत्पादन की बेहतर तकनीक के बारे में बारीकी से जानकारी दी।

सेब महोत्सव में रेड चीफ,ऑर्गन स्पर, सुपर चीफ, गाला, गोल्डन डेलिशियस, रॉयल डेलिशियस, रेड डेलिशियस, फैनी, रॉयमर, जोनाथन,बकिंघम, रेड ब्लाक, जिंजर गोल्ड, पिंक लेडी, ग्रेमी स्मिथ, रेड गोल्डन,ग्रीन स्वीट, रेड फ्यूजी, क्रेब एप्पल, सहित 23 किस्म की सेब की प्रजाति की प्रदर्शनी लगाई गई।
इसके अलावा हर्षिल से संबंधित फ़ोटो गैलरी व विलुप्त हो रहे पारम्परिक व पौराणिक बर्तन,औजार, इत्यादि की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसे देखकर लोगों में पारम्परिक वस्तुओं को जानने के लिये काफी उत्सुकता दिखी।

पहले दिन आज नेचर वाक के तहत लामा टिकरी ट्रैक का जिलाधिकारी डॉ श्री चौहान एवं पर्यटकों के द्वारा ट्रैकिंग की व शीर्ष पर पूजा अर्चना की । इसके साथ ही हैरिटेज विलेज बगोरी का देशी विदेशी पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। जहां ग्रामीणों ने पारम्परिक परिधान में विधायक एवं जिलाधिकारी सहित अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। वहीं स्थानीय व्यंजन सातु, मखन, आदि भी अतिथियों को परोसे गए। उसके उपरांत कार्यक्रम में सिक्योर हिमालय, जैव विविधता, वन्य जीव संरक्षण मुख्यतः हिम तेंदुआ व अन्य विलुप्त प्रायः प्रजातियों के संरक्षण के बारे में भी विस्तृत जानकारियां मेलार्थियों व वागवानों को दी गई। कत्थक नृत्य, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। तथा सायं को भव्य गंगा आरती का आयोजन भी होगा।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक  रावत ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए हर्षिल सेब महोत्सव का आयोजन किया गया है। हर्षिल में 23 किस्म की प्रजाति का सेब का उत्पादन हो रहा है। किसानों को सेब उत्पादन की बेहतर तकनीक के बारे में वैज्ञानिकों के द्वारा जानकारी दी गई है। निश्चित तौर पर जनपद की वागवानों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपला टकनोर को आने वाले दिनों में फल पट्टी के रूप में विकसित किया जायेगा, बागवानी के साथ नकदी सब्जियों को भी बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि दो दिवसीय हर्षिल सेब महोत्सव के पहले दिन अब तक 322 किसानो ने अपना पंजीकरण कर सेब के बारे में जरूरी जानकारी विशेषज्ञों से प्राप्त की है। कहा कि हर्षिल सेब महोत्सव के समापन के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल राणा ने किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा बालशेखर नोटियाल, मीडिया प्रभारी भाजपा विजयपाल मखलोगा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत,अमित सेमवाल, सूरत सिंह गुसाईं, नागदत्त,उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी,आकाश जोशी,मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री,प्रभारी कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहित स्थानीय ग्रामीण, वागवान व देशी विदेश के पर्यटक मौजूद थे।

 

 

Next Post

हरियाणा में फंस गई भाजपा सरकार, जेजेपी बन सकती है किंगमेकर

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती परिणाम दिलचस्प दिख रहे हैं। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी पिछड़ती दिख रही है। चुनाव परिणामों को लेकर हरियाणा में बीजेपी के प्रभारी अनिल जैन ने कहा है कि अभी तक केवल दो चरणों की गिनती हुई है। इसलिए मत बना लेना ठीक नहीं […]

You May Like