HTML tutorial
HTML tutorial

Police seized 41 accounts in Pushpapajali case and arrested Ashwani Mittal from Haridwar.

Pahado Ki Goonj
 देहरादून। पुष्पांजलि रियलम्स (बिल्डर्स) के मामले में पुलिस ने ग्रुप और उसके सहयोगियों के 41 खातों को फ्रीज कर दिया। इन खातों में 205 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। इस पैसे को कई जगह निवेश कर बैंक खातों को खाली कर दिया गया है। पुलिस को मित्तल दंपती के विदेशी खातों के बारे में भी जानकारी मिली है।
2020 में कुछ निवेशकों ने पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस ने ग्रुप के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल और राजपाल वालिया के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद शिकायतों पर पुलिस ने नौ मुकदमे दर्ज किए। दो मुकदमों में दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को भी आरोपी बनाया गया था।
पुलिस ने मंगलवार को अश्वनी मित्तल को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भी पुष्पांजलि ग्रुप के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, पुष्पांजलि ग्रुप व अन्य सहयोगियों के बैंक खातों की जांच की गई थी। इनमें 41 खातों को फ्रीज किया गया है। इन सभी खातों से 205 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।
बताया, दुबई के एक बिल्डर को भी बड़ी धनराशि दी गई है। कुछ संपत्तियों का खरीदना भी सामने आया है। अब गैंगस्टर एक्ट में इन सभी की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। बताया, पुलिस जल्द ही मित्तल दंपती और वालिया को भी गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
बताया, दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल के नाम से तीन दुबई और अन्य जगहों के खातों के बारे में पता चला है, लेकिन इन खातों में पते अलग-अलग हैं। ऐसे में बैंकों के माध्यम से इस संबंध में जांच की जा रही है। दुबई में इन खातों से बड़ा लेनदेन हुआ है।
आगे पढ़ें 
आगे पढ़ें
 अंकिता हत्यकांड प्रकरण में हरीश ने सरकार को घेरा

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को न्याय दिलाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में महिलाओं को न्याय नही मिल पा रहा है। तो केन्द्र की बात ही क्या करें।
हरीश रावत ने कहा कि महिलाओं दलित और किसानों में मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह से कटघरे में है। इनमें से किसी को भी न्याय नही मिल पा रहा है।  महिला, दलित और किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई अब कांग्रेस लड़ेगी। रोजगार को लेकर सरकार पर दबाव और सुझाव दोनों विषयों पर काम किया जाएगा। भाजपा सारी सभ्यताओं का प्रतीक खुद को बताती है। रमेश बिधुड़ी का संसद में व्यवहार देखने को मिला। उन पर हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने भाजपा से ऐसे नेता को निष्कासित करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो विकास का मॉडल केंद्र ने दिखाया वह खोखला साबित हुआ है। भाजपा सरकार ने 2014 से पहले आर्थिक सुधार को लेकर जनता को भ्रमित किया है। कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्थिक न्याय पर कार्य करेगी। केंद्र और राज्य सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को खत्म कर रही है। सरकारी पदों को ना भरना भी आरक्षण को खत्म करना ही है। भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए पार्टी ने मुद्दे तय करेगी और अन्य विषयों को भी शामिल करेगी।

आगे पढ़ें
खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ उत्तराखण्ड में छापेमारी
देहरादून।  खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ भारत सरकार के तल्ख तेवर हैं। उत्तराखंड में भी बुधवार को एनआईए ने छापेमारी की है। देहरादून समेत कई शहरों में एनआईए की कार्रवाई जारी है।

उत्तराखंड में एनआईए की छापेमारी चल रही है। खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट नामक संगठन को गोली सप्लाई करने के आरोप में बुधवार को एएनआईए की टीम देहरादून पहुंची है। देहरादून क्लेमेंट टाउन स्थित परीक्षित नेगी के घर सरकारी जांच एजेंसी की टीम और पुलिस मौजद है।
पिछले साल दिल्ली में भारी मात्रा में अवैध कारतूस पकड़े जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने देहरादून के आर्म्स डीलर परीक्षित नेगी को गिरफ्तार किया था।। इन दिनों परीक्षित जमानत पर बाहर है और अपने क्लेमेनटाउन स्थित घर में है। एनआईए को इनपुट मिला था कि देहरादून के परीक्षित नेगी के गन स्टोर से खालिस्तान समर्थकों को कारतूस उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा अमृतसर समेत अन्य स्थानों पर भी कारतूस सप्लाई करने की सूचना एनआईए को मिली थी। एनआईए ने बुधवार सुबह देहरादून के क्लेमेनटाउन में परीक्षित नेगी के घर पर छापा मारा, पुलिस बल की मौजूदगी में एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।
आगे पढ़ें
लाखों की स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा देर रात रायवाला क्षेत्र से 26 लाख रूपये की स्मैक सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के दामाद को एसटीएफ मई माह में ही लाखों की स्मैक सहित गिरफ्तार कर चुकी है जो इन दिनों जमानत पर है। अब ससुर भी एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की गिरफ्त में आ चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में एसटीएफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में बीते रोज एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर रायवाला क्षेत्र में भारी मात्रा में स्मैक सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना रायवाला के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए मोतीचूर फ्लाईओवर के पास से एक व्यक्ति जिसका नाम आनंद कुमार पुत्र सोनाथ निवासी ग्राम मुस्सेपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है को 260 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक बरेली से लेकर आया है जिसको वह अपने दामाद कपिल जो कि पिछले माह जमानत पर छूट कर आया है, के माध्यम से रायपुर थाना क्षेत्र में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करने जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा आगे जानकारी देते हुये बताया गया कि पकड़े गये नशा तस्कर आनंन्द कुमार के दामाद कपिल को इसी साल माह मई में उसकी शादी की सालगिरह के दिन 207 ग्राम स्मैक के साथ एसटीएफ द्वारा गिरप्तार किया गया था, उस समय एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि कपिल का ससुर भी स्मैक की तस्करी करता है। इस जानकारी पर एसटीएफ द्वारा विगत 5 माह से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुये थी और उसकी जानकारी एकत्रित कर रही थी।
कल एसटीएफ की एएनटीएफ टीम को सूचना मिलते ही आनन्द कुमार को रायवाला क्षेत्र से बड़ी भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आगे पढ़ें

वाइब्रेंट विलेज को वाईब्रेंट बनाने के लिए ऐसी योजनाएं बने जो व्यवहारिक और सतत् होंः संधु
देहरादून। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने सभी जिलाधिकारियों को चिन्हित वाइब्रेंट विलेज को वाईब्रेंट बनाने के लिए ऐसी योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए जो व्यवहारिक और सतत् हों।
आज यहां मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने वाईब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से इन सीमा क्षेत्र के गांवों को जीवन्त करने के लिए इन गांवों से पलायन कर चुके लोगों को वापस लाने के लिए जिलाधिकारियों को चिन्हित वाइब्रेंट विलेज को वाईब्रेंट बनाने के लिए ऐसी योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए जो व्यवहारिक और सतत् हों। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल योजनाओं से वाइब्रेंट विलेज को संतृप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वाईब्रेंट विलेज का हर गांव विशिष्ट है, उसकी अपनी क्षमताएं एवं सम्भावनाएं हैं। क्षेत्र की क्षमताओं और सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं और इन्हें सतत बनाने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने इन वाईब्रेंट विलेज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाईब्रेंट विलेज में नियुत्तफ स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के लिए अच्छी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए। साथ ही कर्मचारियों को एककृदो महीने के लिए रोटेशन के आधार पर नियुत्तफ किया जाए। सिर्फ वाईब्रेंट विलेज ही नहीं बल्कि उनके आसपास के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। मुख्य सचिव ने इन वाईब्रेंट विलेज के लिए यूपीसीएल को विघुत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पंचायती राज विभाग को प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज में पंचायत भवन एवं खेल विभाग को भूमि की उपलब्धता के अनुसार खेल का मैदान अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव श्रीमती राधिका झा, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. रंजीत सिन्हा, दीपेन्द्र कुमार चैधरी, अपर सचिव सी. रविशंकर, श्रीमती रंजना राजगुरू, युगल किशोर पंत, निदेशक आईटीडीए सुश्री नितिका खंडेलवाल सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

 चोरी के माल सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस ने चोरी के दो विक्रमव मोटरसाईकिल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 सितम्बर को विजयपाल सिंह पुत्र धूम सिंह निवासी शास्त्रीनगर काले की ढाल हरिद्वार रोड ऋषिकेश द्वारा रात्रि में उनका विक्रम शास्त्रीनगर काले की ढाल सुजुकी शोकृरूम के पास से चोरी होने में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं अमितपाल पुत्र पदम प्रसाद निवासी भैरव कालोनी लक्ष्मण झूला रोड ऋषिकेश द्वारा रात्रि में उनके घर के बाहर से विव्रफम चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही पवन कुमार निवासी वीरभद्र ऋषिकेश द्वारा मोटर साइकिल उनके घर के पास चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो की सहायता से जानकारी एकत्रित की गई तो एक शातिर गिरोह द्वारा चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पर गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से चोरी की घटनाओं में संलिप्त 03 लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीनों वाहनों 02 विक्रम, 01 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। गिरफ्तारी तीनों नशे के आदी हैं, जिनके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए उत्तफ घटनाओं को अंजाम दिया गया था। तीनों पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश से चोरी तथा आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अजीत राजभर पुत्र देवनाथ राजभर चंद्रशेखर पुत्र मदनलाल, मनीष पुत्र दिनेश कुमार तीनों निवासी निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल बताया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आदमखोर गुुलदार शिकारी ने किया ढेर
टिहरी। टिहरी जिले की भदूरा पटृी में लम्बे समय से ग्रामीणों के मध्य आतंक के पर्याय बने आदमखोर गुलदार को शिकारी दल द्वारा बीती रात मार गिराया गया है। इस आदमखोर के मारे जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
पिछले काफी लम्बे समय से भदूरा पटृी के लोग आदमखोर गुलदार के भय के साये में जी रहे थे। 1 अगस्त को लमगाँव इलाके में इस आदमखोर गुलदार द्वारा एक महिला को अपना निवाला बनाने के बाद 26 अगस्त को फिर भरपूरिया गाँव के एक मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया गया था। जिसके बाद समस्त इलाके के ग्रामीणों द्वारा जंगलात विभाग के खिलाफ जबरदस्त रोष प्रकट किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप विभाग ने इस आदमखोर को मारने का परमिट जारी किया और मशहूर शिकारी जॉय हुकिल को ये जिम्मा सौंपा गया, जिस पर एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात शिकारी जॉय हुकिल द्वारा इस आदमखोर गुलदार से ग्रामीणों को निजात दिलाया गया है। बता दें कि जॉय हुकिल का 46वाँ आदमखोर शिकार है, जिनके अनुसार इस आदमखोर गुलदार की उम्र तकरीबन 8ध्9 साल के आसपास होगी।

आगे पढ़ें 
Next Post

Jhuma London in Uttarakhandi folk songs, grand colorful program organized to welcome CM Dhami*

*उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित* *प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों से अह्वान, साल में एक बार अपने प्रदेश अवश्य आयें* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों […]

You May Like