रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में लाठर देवा गांव के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक दंपति और बच्चे को कुचल दिया। बाप और सात साल के बेटे की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के रूहाल्की गांव निवासी छोटा गुरुवार को अपनी पत्नी और सात साल के बेटे के साथ बाइक से यूपी के सहारनपुर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में लाठरदेवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटा और उनका सात साल का बेटा ट्रक के नीचे आ गए और उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले छोटे की घायल पत्नी को हॉस्पिटल में भेजा। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी मामले की सूचना दी थी। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे।
चुनाव प्रभारियों के स्वागत में भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा
Thu Sep 16 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनने के बाद प्रह्लाद जोशी अपने दोनों सह चुनाव प्रभारी भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह के साथ गुरुवार (16 सितंबर) को देहरादून पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीनों को जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीनों के स्वागत में रैली […]

You May Like
-
काफल के बाद अब पहाड़ी ककड़ी का स्वाद चखाएंगे हरीश रावत
Pahado Ki Goonj September 26, 2019
-
प्रदेश मे 19 व 20 को बारिश और बर्फबारी की आशंका
Pahado Ki Goonj February 17, 2020

