ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

Pahado Ki Goonj

🙏🌹ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 🌹🙏

*चैत्र मासे जगद्ब्रह्म समग्रे प्रथमेऽनि*
*शुक्ल पक्षे समग्रे तु सदा सूर्योदये सति- ब्रह्म पुराण*

अर्थात – *ब्रह्म पुराण में वर्णित इस श्लोक के मुताबिक चैत्र मास के प्रथम दिन प्रथम सूर्योदय पर ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन से संवत्सर की शुरूआत होती है।*

*वर्ष प्रतिपदा का महत्व*🌹🌹🌹

*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए वर्ष का आरंभ माना जाता है*।
*प्रतिपदा से प्रारंभ कर नौ दिन में छह मास के लिए शक्ति संचय* ।
*हमारे सामाजिक और कार्यों के अनुष्ठान की धुरी के रूप में तिथि*।
*माँ दुर्गा की उपासना की नवरात्र व्रत का प्रारम्भु* ।
*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए वर्ष का आरंभ माना जाता है*।
*ब्रह्म पुराण में ऐसे संकेत मिलते हैं कि इसी तिथि को ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी*।
*सृष्टि की रचना का उल्लेख अथर्ववेद* *तथा शतपथ ब्राह्मण में भी मिलता है।*
*सतयुग का आरंभ भी इसी दिन से हुआ था*।
*सृष्टि के संचालन का दायित्व इसी दिन से सारे देवताओं ने संभाल लिया था*।
*स्मृत कौस्तुभ’ के मतानुसार भगवान विष्णु ने वर्ष प्रतिपदा के दिन ही प्रथम अवतार (मत्स्यावतार) लिया था*।
*एक प्राचीन मान्यता है कि आज के दिन ही भगवान राम जानकी माता को लेकर अयोध्या लौटे थे*।
*इस दिन अयोध्या में भगवान राम के स्वागत में विजय पताका के रूप में ध्वज लगाए, इसे ब्रह्म ध्वज कहा गया।*
*युगाब्द (युधिष्ठिवर संवत्) का आरम्भे तथा उनका राज्याभिषेक*।
*उज्जबयिनी सम्राट- विक्रमादित्यस द्वारा विक्रमी संवत् प्रारम्भन* ।
*शालिवाहन शक संवत् (भारत सरकार का राष्ट्रीवय पंचांग) का प्रारम्भर* ।
*महर्षि दयानन्द द्वारा आर्य समाज की स्थाकपना का दिवस ।’*
*राष्ट्रीय *स्वयंसेवक संघ के संस्थाीपक केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस*।
*सिख परंपरा के द्वितीय गुरु अंगद देव जी के जन्म दिवस*।
*मराठी भाषियों की एक मान्यता यह भी है कि मराठा साम्राज्य के अधिपति छत्रपति शिवाजी महाराज ने वर्ष* *प्रतिपदा के दिन ही हिन्दू पदशाही का भगवा विजय ध्वज लगाकर हिंदवी साम्राज्य की नींव रखी।*

🌹………..|| *पञ्चाङ्गदर्शन* ||……….🌹

*श्रीशुभ वैक्रमीय सम्वत् २०७७ || शक-सम्वत् १९४२ || सौम्यायन् || राक्षस नाम संवत्सर|| वसन्त ऋतु || चैत्र शुक्लपक्ष || तिथि प्रतिपदा पूर्वाह्ण १०:१७ तक उपरान्त द्वितीया || मंगलवार || चैत्र सौर ३१ प्रविष्ठ (मासान्त) || तदनुसार १३ अप्रैल २०२१ ई० || नक्षत्र अश्विनी अपराह्न २:१५ तक उपरान्त यम || मेषस्थ चन्द्र || नवसंवत्सरारम्भ || नवरात्रारम्भ ||*

*आपको सपरिवार हिंदू नव संवत्सर 2078 एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं*🌹🌹🌹🙏🙏🙏

💐👏🏾 *मंगलमय सुप्रभात* 👏🏾💐

🌲🌲🌲वाचस्पति सेमवाल 🌲🌲🌲

अगेपढें

 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से कोरोना की आयुर्वेद दावा बनाने के लिए प्रार्थना पत्र https://ukpkg.com/application-for-making-coronas-ayurveda-claim-from-the-chief-minister-of-uttarakhand/

कोरोना की दवाई की जनकारी पढ़ने के लिए फोटो या ☝️लिंक स्पर्श कीजयेगा।

Next Post

महाकुंभः पूर्णानंद आश्रम के 20 टेंटो में लगी आग से हड़कंप

हरिद्वार। बुधवार को शाही स्नान के दौरान  कनखल थाना क्षेत्र के पूर्णानंद आश्रम में स्थित टेंट में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते 20 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आश्रम में हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग की 10 से अधिक फायर यूनिट मौके पर […]

You May Like