HTML tutorial
HTML tutorial

जनपद के विकास के लिए 70 करोड़ 83 लाख 28 हजार रुपए का परिव्यय अनुमोदित ।

Pahado Ki Goonj

जनपद के विकास के लिए 70 करोड़ 83 लाख 28 हजार रुपए का परिव्यय अनुमोदित ।

उत्तरकाशी । ब्यूरो ।

प्रदेश के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शुक्रवार को उत्तरकाशी पहुंचे। तदोपरांत उन्होंने जिला सभागार में आयोजित जिला योजना बैठक में प्रतिभाग किया। प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2023-24 हेतु जनपद के विकास के लिए 70 करोड़ 83 लाख 28 हजार रुपए का परिव्यय अनुमोदित किया। जिला योजना बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद टिहरी गढवाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह,विधायक सुरेश चौहान,दुर्गेश्वर लाल ,जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने स्व.चंदन राम दास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना तथा पुनर्गठन उत्तराखंड सरकार एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति वर्ष 2023-24 के परिव्यय संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 हेतु जनपद उत्तरकाशी के विकास के लिए 7087.28 लाख रुपए का परिव्यय अनुमोदित किया गया।

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के विकास के लिए आज परिव्यय अनुमोदित किया गया है। साथ ही नियोजन समिति के सदस्यों को 10 मई तक अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव सम्बंधित विभाग को देने को कहा। उन्होंने गत जिला योजना में किए गए कार्यों की स्थलीय निरीक्षण के निर्देश टास्क फोर्स को दिए। साथ ही कहा कि जिन चालू योजनाओं पर काम चालू है उन्हें गुणवत्ता के साथ धरातल में उतारा जाय। जिला योजना के बजट में इस बार उद्यान विभाग का बीस प्रतिशत बजट कम किया गया है। जिसे अतिरिक्त धनराशि के रूप में कृषि विभाग को अनुमोदित किया गया। ताकि ग्रामीण क्षेत्रो में जंगली जानवरो से फसलों को बचाने के लिए घेरबाड़ की जा सके। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा की जिला योजना की नई गाइडलाइन के अनुसार इस बार तीन लाख से नीचे की छोटी योजनाओं को सम्मलित नही किया जायेगा। सार्वजनिक हित की बड़ी योजनाओं को जिला योजना में शामिल किया जाएगा। ताकि योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

बैठक में सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,जिलाध्यक्ष बीजेपी सतेंद्र सिंह राणा,ब्लाक प्रमुख मोरी बचन सिंह पंवार,डुंडा शैलेंद्र कोहली,जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला,मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित नियोजन समिति के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

साइंटिफिक-एनालिसिस खबर:- महिला पहलवानों के जंतर-मंतर के धरने का पहला पडाव ,WFI चीफ पर दो FIR दर्ज

साइंटिफिक-एनालिसिस दूसरे दौर का खेल शुरू …. खबर:- महिला पहलवानों के जंतर-मंतर के धरने का पहला पडाव …. WFI चीफ पर दो FIR दर्ज 👉 दिल्ली पुलिस को बताना होगा कि उसे FIR दर्ज करने से पहले प्राइमरी जांच में क्या मीला इसलिए POSCO एक्ट लगाना पडा 👉 सरकार की […]

You May Like