देहरादून। रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली।
वहीं, उत्तरकाशी में जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग अवरुद्ध होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा अगले दस दिन तक शुरू होने की उम्मीद नहीं है। प्रशासन ने फिलहाल एक हफ्ते के लिए धाम की यात्रा पर रोक लगा दी है। शनिवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे तीस तीर्थयात्रियों को रास्ते से ही लौटा दिया गया। लोनिवि के मजदूर अस्थायी वैकल्पिक रास्ता तैयार करने में जुटे हैं।
बता दें कि शुक्रवार को भिंडियालीगाड़ के पास हुए भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया था। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने यमुनोत्री की ओर फंसे सभी तीर्थयात्रियों को जंगल के रास्ते सकुशल जानकीचट्टी की ओर निकाल दिया है। इसके बाद से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रास्ता बहाल होने तक रोक लगा दी गई है।
यमनोत्री धाम की यात्रा, अब एक सप्ताह बाद होगी शुरू।
Sun Sep 13 , 2020
यमनोत्री धाम की यात्रा, अब एक सप्ताह बाद होगी शुरू बडकोट / मदनपैन्यूली। […]
You May Like
-
प्रेसकल्ब देहरादून के चुनाव की वोटिंग चल रही है
Pahado Ki Goonj December 30, 2017

