उत्तरकाशी में फिर डोली धरती,दहशत में आए लोग
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गुरूवार सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.40 दर्ज की गई। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जनपद की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान तक कहीं से भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के पास था। इससे पहले उत्तरकाशी जनपद में 5 मार्च को भूकंप महसूस किया गया था जिसका केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के ही निकट था।
आगे पढ़ें
फोटो डी 1
चार दुकानों में लगी आग,सारा सामान खाक
चमोली। गुरूवार तड़के नंदप्रयाग में नंदानगर जाने वाले मार्ग पर स्थित दुकानों में आग लग गई. आग लगने से कई दुकानें जल गईं। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, गोपेश्वर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे सबसे पहले वहां से गुजर रही 108 वाहन के चालक ने दुकानों में आग भड़की देखी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने इसकी सूचना पुलिस थाना और फायर सर्विस को दी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें बहुत तेज थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकानें राख हो गई थी।आग से दुकान स्वामी राजेश पुरोहित, रमेश मुनियाल, राजेंद्र मुनियाल, प्रेम सिंह नेगी और भरत कंडेरी की दुकानें आग से स्वाहा हो गई हैं। फायर की टीम के इंचार्ज अमर सिंह रावत, लोकपाल सिंह टाकुली, प्रवीन उनियाल, चालक नरेश सिंह, लतेश कुमार और अनूप सिंह ने वाहन के फायर पंप से आग को काबू किया। दुकानों के भीतर भरे सिलिंडर भी थे, जिससे आग अधिक भड़क गई।

देहरादून, आज बृहस्पतिवार 6 अप्रैल प्रातः 9 बजे भाजपा मुख्यालय में पार्टी
के 43वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपाध्वज का ध्वजारोहण हुआ है । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. महेंद्र भट्ट जी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. पुष्कर सिंह धामी जी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी भाई साहब सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता गण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । इस अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन भी कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया ।
आगे पढ़ें
आज बृहस्पतिवार 6 अप्रैल अपराह्न 1.15 बजे भाजपा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. महेंद्र भट्ट जी बलवीर रोड समीप देना बैंक के पास दीवार लेखन करेंगे ।
इस अवसर पर आप सभी अपराह्न 1.15बजे देना बैंक के पास मीडिया कवरेज के लिए सादर आमंत्रित हैं ।
Views: 29
Thu Apr 6 , 2023
उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक vition sosial Society खुली जिसके अलग अलग 4 नाम से संस्था चलायी गयी इनका ऑफिस 2010 से 2020 तक खुला आरडी एफडी खाते खोलते थे बहुत पैसा जमा हुआ अवधि 5 साल पूरी होने के बाद भी नहीं दिया गया। प्रशासन […]