गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत ।

Pahado Ki Goonj

गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत ।

उत्तरकाशी । रिपोर्ट ( मदन पैन्यूली )

गंगोत्री मार्ग में मनेरी के नजदीक ओमिनी वाहन संख्या-UK-10TA-0941
दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें सवार 6 लोगों में 3 की मौत की खबर है जबकि 3 घायल हैं। 3 घायलों व एक शव को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है जबकि 2 शवो को निकालने के लिये रेस्क्यू जारी है। वाहन में सवार सभी स्थानीय बताये जा रहे हैं। डीएम अभिषेक रुहेला दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम में राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

महिला घायल दुर्गा देवी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया

 

मृतकों का नाम पता*
1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।
04.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।

*घायलों का नाम पता विवरण*
1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)
2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।

Next Post

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी

  *राजभवन देहरादून 15 सितम्बर, 2023* राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी। राज्यपाल द्वारा राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज विभिन्न […]

You May Like