HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने होमगार्डस स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ में प्रतिभाग किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा निदेशालय तपोवन रोड ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस वर्ष होमगार्डस स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में होमगार्ड्स के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी बधाई दी।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा  केवल खुराना, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड  अमिताभ श्रीवास्तव, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Post

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण निदेशक ने मुख्यमंत्री को झंडा लगाया

  देहरादून,सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों […]

You May Like