सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण निदेशक ने मुख्यमंत्री को झंडा लगाया

Pahado Ki Goonj

 

देहरादून,सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।
मुख्यमंत्री 

पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

Next Post

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सांकेतिक सहकारी विकास परियोजना की समिति की बैठ

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के सबंध में गठित राज्य स्तरीय मार्गदर्शक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री  प्रेम चंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत एवं  सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने कहा […]

You May Like