HTML tutorial
HTML tutorial

कुमाऊं में भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। किसान कानूनों को लेकर उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारत बंद का असर देखने को मिला। राजधानी देहरादून और हरिद्वार में बड़ा असर नहीं दिखा। जबकि उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में बंद का असर दिखा। यहां बाजारों, दुकानों और पेट्रोल पम्पों को बंद रखा गया। उधम सिंह नगर में भारत बंद का असर रहा। सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद रहा। विरोध को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। भारत बंद का मिलाजुला असर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भी देखने को मिला। यहां व्यापार मंडल द्वारा किसानों को समर्थन देते हुए अपनी दुकानें बंद रखी। रुद्रपुर के बाजार सहित तमाम ट्रांसपोर्ट व्यवस्थाएं बंद रहा।व्यापारियों के आह्वान पर शहर के तमाम पेट्रोल पंप भी बंद किए गए। किसानों के विरोध कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यालय की सड़कों पर पुलिस बल भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। एसपी सिटी व एसपी क्राइम शहर के चैराहों का निरीक्षण किया।ं. सीमांत क्षेत्र खटीमा में आज किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को सफल बनाने के लिए खटीमा में सुबह से ही किसानों द्वारा जुलूस निकाला गया और व्यापारियों से बाजार को बंद रखने की अपील की गई। किसानों के साथ कांग्रेसी नेता भी जुलूस में शामिल रहे।

Next Post

जौनसार बावर में चल रही बूढ़ी दीपावली की जोरों पर तैयारियां

देहरादून। जौनसार बावर में मनाई जाने वाली बूढ़ी दीपावली देश की दीपावली के ठीक एक माह बाद मनाई जाती है। इन दिनों जौनसार बावर के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं बच्चे व युवतियां द्वारा प्रसाद के रूप में मुख्य व्यंजन चिवड़ा तैयार किया जा रहा है। देश में मनाई जाने वाली […]

You May Like