HTML tutorial
HTML tutorial

एसटीएफ ने 21 लाख की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

एसटीएफ ने 21 लाख की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार


देहरादून। एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने 21 लाख की स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ लाख की नगदी बरामद कर ली। पकडे गया व्यक्ति पूर्व में अपहरण व हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल के दिशा निर्देश पर राज्य स्तरीय ए.एन.टी.फ टीम द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पटेलनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये पटेलनगर थाने के बाजार चैकी क्षेत्रान्तर्गत हार्डवेयर वाली गली स्थित उत्तम नगर कालोनी में नौशाद पुत्र मंगलू कुरैशी के घर पर छापा मारकर उसके कब्जे से 210 ग्राम स्मैक और इस नशे को बेचकर कमायी गयी नगदी 1,50,000 रूपये की बरामदगी की गयी है। पकड़ा गए नौशाद का मुस्कान चैक, पटेलनगर के पास अपना एक प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस भी खोला गया है, जिसकी आड़ में भी इसके द्वारा नशे के कारोबार को संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा नौशाद के बारे में जानकारी मिली कि ये माह मार्च 2020 में थाना पटेलनगर में दर्ज एनडीपीएस के एक अभियोग में 06 माह जेल में रहकर जमानत पर रिहा हुआ है, और जमानत पर रिहा के बाद फिर नशे के कारोबार में संलिप्त हो गया। एसटीएफ को इस बात की भनक लगते ही इसकी गतिविधियों पर कई समय से लगातार नजर रख रही थी, इसके सम्बन्ध में नशे का व्याापार करने की सूचना पुख्ता होने पर देर रात थाना पटेलनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में इसकी गिरप्तारी की गयी। इसके अलावा नौषाद वर्ष 2008 में थाना कोतवाली नगर देहरादून से भी एक मरगुब का अपहरण कर उससे लूट कर हत्या करने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। अब एसटीएफ द्वारा इसके और इसके परिवार की पूरी कुण्डली खंगाली जा रही है तथा अवैध सम्पत्तियों की भी जानकारी की जा रही है। अभियुत्तफ से बरामद स्मैक और नगदी के सम्बन्ध में उसके विरुद्ध थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।आगेपढें

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। राज्य के तराई क्षेत्र में आए दिन घटित होने वाली आपराधिक वारदातों को देख कर ऐसा लगता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस अधिकारियों के बस की बात नहीं रह गई है।
क्षेत्र में ताबड़तोड़ हत्याओं और चोरी डकैतियों के बीच माफियाओं की गैंगवार जारी है, वहीं महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी अहम हो गया है। जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का जो ताजा मामला सामने आया है वह इसका उदाहरण है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा जसपुर कोतवाली में अपनी नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 1 दिसंबर को लड़की को बरामद कर लिया गया था। लड़की से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नासिर नाम का एक लड़का उसे धोखे से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल कराने पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने नासिर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर अब अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा सभी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अभी क्षेत्र में हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर शीतकालीन सत्र में विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया था।

आगेपढें

अंकिता हत्याकांडः वीआईपी के नाम के खुलासे को लेकर राजभवन के बाहर आक्रोश प्रदर्शन
देहरादून।  अंकिता भंडारी हत्याकांड और विधानसभा बैंक डोर भर्ती घोटाले के मामले में राजभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जयेंद्र रमोला को हिरासत में लेकर गढ़ी कैंट थाने ले आई, जहां जयेंद्र रमोला के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी थाने में विरोध प्रदर्शन किया।
अंकिता हत्याकांड मामले में वीआईपी के नाम का खुलासा करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश दिखा। 51 दिन से ऋषिकेश में चल रहे आमरण अनशन के बाद शनिवार को प्रदर्शनकारी राजभव पहुंचे। युवा न्याय संघर्ष समिति ऋषिकेश क ेबैनर तले देहरादून पहुंचे आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। राजभवन के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।  
अनशन कर रहे कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला राज भवन के बाहर अनशन कर रहे थे। अंकिता भंडारी हत्याकांड के छुपे हुए वीआईपी के नाम का खुलासा करनेए अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच ब्ठप् से कराने और विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विगत 51 दिनों से ऋषिकेश में धरना जारी है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उतराखंड सरकार  गूंगी और बहरी हो चुकी है।इसलिए मजबूरन जब सरकार 51 दिनों के बाद भी प्रदर्शनकारियों तक नहीं पहुंची तो अब उन्हें ही यह राह चुननी पड़ी। परवादून कांग्रेस देहरादून के पूर्व अध्यक्ष जयेंद्र रमोला युवा न्याय संघर्ष समिति ऋषिकेश के आंदोलनरत साथियों के साथ राजभवन देहरादून के बाहर आमरण अनशन पर बैठे। अंकिता भंडारी हत्याकांड और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस भी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार की ओर से इस मामले में विधानसभा सत्र के दौरान सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है।आगेपढें

कच्चा पुल पार करते हुए मां-बेटा नदी में बहे,तलाश जारी
चमोली। जिले में विकासखंड देवाल के सुदूरवर्ती गांव हरमल में कच्चा पुल पार करते हुए पैर फिसलने से मां-बेटा पिंडर नदी में बह गए। शाम को हुई घटना के समय अंधेरा होने के कारण खोजबीन नहीं की जा सकी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना प्रशासन को दे दी है। ग्रामीण लंबे समय से नदी पर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। शनिवार को उनकी तलाश में खोजी अभियान चलाया गया।
शुक्रवार को हेमा देवी (38) पुत्र प्रवीण कुमार के साथ अपने मायके ग्राम रामपुर, कपकोट बागेश्वर से ससुराल हरमल गांव लौट रही थी। शाम पांच बजे हरमल गांव से पहले मां-बेटे पिंडर नदी पर बना कच्चा पुल पार कर रहे थे। इस दौरान अंधेरा होने के चलते दोनों का पैर फिसल गया और वे नदी में जा गिरे। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना स्वजन को दी। लेकिन, अंधेरा होने के चलते खोजबीन नहीं हो पाई।
वर्ष 2013 की आपदा में पिंडर नदी पर बना पुल बह गया था, जिसके बाद से ग्रामीण हर साल पुल बनाने की मांग प्रशासन से करते आ रहे हैं। यह पुल तीन गांवों की करीब 600 आबादी को सड़क से जोड़ता है। ग्रामीण श्रमदान से नदी पर कच्चे पुल का निर्माण करते हैं, लेकिन प्रत्येक वर्ष बरसात में पानी अधिक होने पर पुल बह जाता है।
उधर, राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। लापता मां-बेटे की खोजबीन के लिए उपकरणों के साथ एनडीआरएफ टीम भी पहुंच रही है।आगेपढें

घायल की मौत के बाद अस्पताल में बवाल

देहरादून। 23 नवम्बर को देर रात छोटे से विवाद में दो पक्षों का आपसी झगड़ा हो गया था, जिसमें 28 वर्षीय चमोली निवासी विपिन रावत के सिर पर गम्भीर चोटें आई थीं। शनिवार की सुबह श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में घायल विपिन रावत मौत हो गई। जिस पर स्वजनों ने बवाल कर दिया।इस दौरान पुलिस पर आरोप लगाए गए कि पुलिस मामले को निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और आरोपितों को राहत देने के लिए पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही स्वजनों से समझौता करने की भी बात की जा रही है।दूसरी ओर इस मामले में लापरवाही बरतने पर चैकी प्रभारी लखीबाग परवीन सैनी को निलंबित कर दिया है। इस मामले में आरोपित विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं इस मामले में चमोली के विधायक राजेंद्र भंडारी के साथ सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया।भंडारी ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस लगातार आरोपियों का ही साथ दे रही है, लेकिन पीड़ितों को किसी भी प्रकार से न्याय नहीं मिल रहा है। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को सख्त सजा देने की बात कही।

आगेपढें

 मसूरी हाईवे पर शनिवार को चला अतिक्रमण हटाओं अभियान


देहरादून। दून-मसूरी हाईवे पर शनिवार को भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पानिवाले बैंड पर अतिक्रमण हटाने का कार्रवाई की गई। लेकिन लोग यहां विरोध पर उतर आए।
एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने सड़क के दोनों और करीब छह किमी लंबा जाम लगा दिया। जिससे स्‍थानीय राहगीरों और वीकेंड के चलते मसूरी जा रहे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इससे पहले शुक्रवार को भी देहरादून-मसूरी हाईवे पर कुठालगेट से किंक्रेग तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व में चिह्नित किए गए 73 अतिक्रमण में से 14 अतिक्रमण (खोखे व हट्स) हटाए गए।साथ ही दो निर्माणाधीन होटल ध्वस्त किए गए। विभिन्न विभागों के कार्मिकों की संयुक्त टीम को अतिक्रमणकारियों शुक्रवार सुबह देहरादून-मसूरी हाईवे स्थित पानी वाले बैंड पर कार्मिक एकत्र हुए। इसके बाद एक टीम एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पानी वाले बैंड से कुठाल गेट तक अतिक्रमण हटाने में लगी, जबकि दूसरी टीम एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पानी वाले बैंड से किंक्रेग तक अतिक्रमण हटाने गई।का छुटपुट विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन टीम के सामने उनकी ज्यादा नहीं चली और उन्हें पीछे हटना पड़ा।

आगेपढें

खाई में गिरी बरातियों की कार,चार की मौत


अल्मोड़ा। जनपद के भैंसियाछाना ब्लाक के जमराड़ी बखरिया में एक बरात में शामिल कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव कार्य सभी को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक बरात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गई थी और शनिवार सुबह वापस लौट रही थी। करीब साढ़े नौ बजे बरातियों से भरी कार यूके18 एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक मरने वालों में दो महिला व दो पुरुष हैं। एसडीएम गोपाल सिंह चैहान ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके पर हैं। तीन घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में इलाज चल रहा है।आगेपढें

विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में एक विक्षिप्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपितों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। कई दिन बाद पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती बताई। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

गुड न्यूज,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलैक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया जाने इनके मार्ग

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलैक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया आई०एस०बी०टी० से मालदेवता और आई०एस०बी०टी० से सहसपुर रोड चलेंगी इलैक्ट्रिक बसें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत 20 बसों का संचालन देहरादून शहर के 04 मार्गों पर पहले से किया जा रहा है मुख्यमंत्री  पुष्कर […]

You May Like