HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी पुलिस ने ऋषिराम शिक्षण संस्थान में लगाया जनजागरुकता शिविर ।

Pahado Ki Goonj

*उत्तरकाशी पुलिस ने ऋषिराम शिक्षण संस्थान में लगाया जनजागरुकता शिविर ।

*SP उत्तरकाशी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव व सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक*

*छात्र-छात्राओं हेतु “जागरुकता हस्त पुस्तिका” का किया गया विमोचन ।*

उत्तरकाशी । मदन पैन्यूली ।
‘उदयन’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज 23.11.2022 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय की अध्यक्षता मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा *ऋषिराम शिक्षण संस्थान, जोशियाडा(मनेरा), उत्तरकाशी में जनजागरुकता शिविर* आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, साईबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया। जनजारुकता शिविर का शुभारम्भ छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति देते हुये *मुख्यअतिथि एस0पी0 उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी व अन्य अतिथिगणों को बैच पहनाकर स्वागत करते हुये किया गया।* शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर एक बहुत ही आकर्षक नुक्कड़ नाटक किया गया। *एस0पी0 उत्तरकाशी सर* द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये छात्र-छात्राओं को बताया गया कि ‘समाज में नशे का दुष्प्रचलन लगातार बढता जा रहा है, युवा नशे की चपेट मे आ रहे हैं। युवा छोटी-2 मात्रा से नशा शुरू कर पूर्णरूप से नशे के जंजाल में फंस जाते हैं। नशे के चपेट मे आने से व्यक्ति अपना जीवन खत्म कर देता है। हमें नशे से दुर रहना है। सभी अपने कैरियर पर फोकस करें। व्यायाम व खेल को अपनी दैनिक दिनचर्या मे लायें। अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करें। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा समाज में नशे की दुष्प्रवृति के रोकथाम हेतु हेल्पलाईन नं0- 7455991223 जारी किया गया है, कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार की सूचना हमें हेल्पलाईन नं0 पर दे सकता है, सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतया गोपनीय रखी जायेगी’। इस अवसर पर एस0पी0 सर द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा की गयी।
कार्यक्रम मे *पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन),
प्रशान्त कुमार* द्वारा सभी छात्र-छात्राओं द्वारा को यातायात नियमों, साईबर अपराधों व अन्य लॉ इन ऑर्डर समस्याओ की विस्तृत जानकारी दी गयी। *साईबर हेल्पलाईन 1930 व उत्तरखण्ड पुलिस एप्प* के विभिन्न फीचर(गौराशक्ति, e-FIR, पुलिस सत्यापन, SOS आदि) के बारे मे विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। छात्र-छात्राओं से द्वारा CO सर से विभिन्न सवाल भी किये गये। कार्यक्रम में *निरीक्षक, अजय सिंह* द्वारा छात्र-छात्राओं के कैरियर के प्रति बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीच दिया गया। *उ0नि0 गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल* द्वारा उपस्थित छात्राओं को महिला अपराधों की व्यापक जानकारी देकर महिला अपराधों के समय डायल 112 व 9411112780 पर सम्पर्क करने हेतु बताया गया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा *छात्र-छात्राओं हेतु “जागरुकता हस्त पुस्तिका” का विमोचन भी किया गया।*
जनजागरूकता शिविर में *मंच का संचालन दिनेश रजवार* द्वारा किया गया। शिविर के दौरान *निरीक्षक एलआईयू बृजमोहन गुसाईं, ऋषिराम शिक्षण संस्थान के के प्रधानाचार्य मोजेश मोहन्ती सहित अन्य अध्यापक, सम्मानित पत्रकार बन्धु व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Next Post

विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिंदी फिल्म पाताल-ती की टीम को बधाई एंव शुभकामनाएं दीं

  गोवा। गुरूवार को गोवा में उत्तराखंड फ़िल्म पैवेलियन में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल की गई उत्तराखंड में निर्मित शार्ट हिंदी फिल्म पाताल-ती की टीम से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कुमार ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा […]

You May Like