HTML tutorial
HTML tutorial

सीडीएस सहित जवानों पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करेगी सरकार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों को लेकर देश बहुत भावुक है। हर कोई अपनी ओर से देश के इन जांबाजों को श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन कुछ अराजक तत्व आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों की उत्तराखंड में शामत आने वाली है।
सीडीएस बिपिन रावत को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वालों पर उत्तराखंड सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा कि अगर राज्य में किसी शरारती तत्व ने कुत्सित मानसिकता का परिचय देते हुए सोशल मीडिया या किसी भी अन्य रूप में दिवंगत सैनिकों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की तो सरकार उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करेगी। बता दें कि हेलिकॉप्टर हादसे में मृत सीडीएस बिपिन रावत मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के ही रहने वाले थे.सीएम धामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक और ट्वीट कर लिखा है कि हमारे लिए हमारे सैनिकों का सम्मान सर्वाेच्च है। दिवंगत जनरल बिपिन रावत सदैव उत्तराखंड का स्वाभिमान रहेंगे।

Next Post

गंगा में विसर्जित हुईं महायोद्धा बिपिन रावत की अस्थियां, दोनों बेटियों ने निभाई रीति

हरिद्वार। देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत की अस्थियां वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की गईं। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के अस्थि कलश सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार लाए गए. सीडीएस बिपिन रावत की बेटी कृतिका और तारिणी समेत अन्य परिजनों ने अस्थियां […]

You May Like