एक दूसरे पर गर्व होता है-डॉ रवींद्र कुमार सैनी

Pahado Ki Goonj

सँस्कारी भाई,बहनों को
एकदूसरे पर गर्व होता है।
यह रक्षाबंधन भारतीयों
के लिए पवित्र पर्व होता है

नहीं चाहिए बहन को
अपने भाई से दौलत, धन
स्नेह से रक्षासूत्र को बाँध
हर्षित है इस बहना का मन

भैया,लाखोँ,हजारों नहीं
प्यार से रुपया ही दे देना।
बदले में सच्चे मन से ही
उसकी दुआएं भी ले लेना।

स्व पैत्रिक हिस्सा छोड
चली जाती बहन ससुराल
उपहार की भूखी नहीं है
सँकटसमय पूछ लेना हाल

तुम बेटे पर गर्व करते-2
माता पिता बहुत हर्षाते हैं।
बहन भी इसीघर पैदा हुई
रक्षा करना,याद दिलाते हैं।

Next Post

जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण ।

जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण । उत्तरकाशी :- मदन पैन्यूली बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उपस्थित महिला डॉक्टर्स से प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की जानकारी […]

You May Like