HTML tutorial
HTML tutorial

विवेचक से मिलने जा रहे युवक से लूट

Pahado Ki Goonj

रुद्रपुर। दर्ज मुकदमे में विवेचक से मिलने पीलीभीत जा रहे पंजाब मोहाली के युवक पर रुद्रपुर में हमला कर दिया गया। पीडित का आरोप है कि इस दौरान हमलावर उससे सोने की चेन, घड़ी के साथ ही केस से जुड़े दस्तावेज लूट लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 68 मोहाली पंजाब निवासी कुनाल भनोट पुत्र जितेंद्र पाल भनोट ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि उसके विरुद्ध एक झूठा मामला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश में दर्ज है। विवेचक ने उसे पीलीभीत बुलाया था। 15 अगस्त 2022 को वह पीलीभीत, उत्तर प्रदेश में विवेचक से मिलने के लिए पंजाब से रुद्रपुर आया। जहां वह राज श्री होटल, डाक्टर कालोनी में कमरा लेकर फ्रेश हुआ।जिसके बाद अपने परिचित स्वार बिलासपुर निवासी गुरजीत सिंह की बाइक लेकर पीलीभीत के लिए निकला। आरोप है कि रास्ते में तीनपानी किच्छा रोड पर सेक्टर 49 चंडीगढ़ निवासी अंगद सैंखो ने अपने साथी आवास विकास पीलीभीत निवासी ववैश करनी पुत्र मतलूब अहमद और ववैश करनी के भतीजे की मदद से रास्ता रोक लिया।
विरोध करने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। यह देख राहगीर एकत्र होने लगे तो आरोपित उसके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन और रेडो कंपनी की घड़ी तथा बैग में रखे केस से संबंधित दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने रुद्रपुर पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

काबीना मंत्री के भाई के घर दिन दहाड़े डकैती से हड़कंप

देहरादून। शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।इस दौरान आरोपित […]

You May Like