यमुना जल कलश पद यात्रा बडकोट पहुँचने पर हुआ भब्य स्वागत ।

Pahado Ki Goonj

यमुना जल कलश यात्रा बडकोट पहुँचने पर हुआ भब्य स्वागत ।

बडकोट – (मदनपैन्यूली )

 

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित परिषद के सरंक्षक महेश पाठक और उनके पुत्र रणजीत पाठक की ओर से खरसाली से वृंदावन तक यमुना जल कलश यात्रा कि शुरुआत की गई , जिसका उद्देश्य यमुना जी की अविरलता और स्वच्छता के लिए जनजागरण अभियान के तहत यमुना जल कलश पद यात्रा खरसाली स्थित यमुना मंदिर से वृंदावन (मथुरा) तक पहुचेगी, यह यात्रा पांच प्रदेशों से होते हुए यमुना नदी किनारों से होते हुए 18 अप्रैल को यमुना महोत्सव से पूर्व वृंदावन पहुंचेगी. यह पद यात्रा यमुना की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करेगी.
सोमवार को कलश पदयात्रा बडकोट नगर में पहुंचने पर नगर के मुख्य द्वार से लेकर शिव मंदिर तक नगर वासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया , आज रात्रि चंद्रेश्वर महादेव मंदिर बड़कोट में करने के बाद यात्रा सुबहअपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी , इस पद यात्रा के हर 15 किमी के बाद एक पड़ाव होगा. साथ ही यह जन जागरूक पद यात्रा 5 राज्यों उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित वापस उत्तर प्रदेश से यमुना नदी के किनारों से होकर वृंदावन पहुंचेगी. इस दौरान सन्देश दिया जाएगा कि जिस पवित्रता और विरलता के साथ यमुना जी यमुनोत्री से बहती हैं. वही पवित्रता वृंदावन में मौजूद रहे, साथ ही 18 अप्रैल को यमुना महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा ,नगर पालिका बडकोट में यात्रा के स्वागत के लिए पालिका अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा रावत , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा, भाजपा ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कृष्णा राणा ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत, अजय रावत , जयेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर, महाबीर पंवार, सभासद हरदेव सिंह रावत, त्रेपन सिंह असवाल, परिता रावत, ममलेश रावत सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों ने ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं के साथ यमुना कलश यात्रा का स्वागत किया।

Next Post

निशुल्क, नारायण सेवा संस्थान कबरी गावँ शिमला बाइपास में कृत्रिम अंग हाथ पैर लगाने के लिए मोबाइल नंबर 7023201175,6378684304 से सम्पर्क करें -मुकेश जोशी

देहरादून,निशुल्क, नारायण सेवा संस्थान कबरी गावँ शिमला बाइपास में कृत्रिम अंग हाथ पैर लगाने के लिए शिविर का आयोजन कर रहा है  यह जनकारी मुकेश जोशी आश्रम प्रभारी ने दी है इच्छुक व्यक्ति अपना दिव्यगन्ता दर्शसता हुआ आधर कार्ड   की फोटो कापी साथ लाएं मोबाइल नंबर 7023201175,6378684304 से सम्पर्क करें […]

You May Like