HTML tutorial
HTML tutorial

किसी दुसरी महिला के प्यार में पागल पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। लक्‍सर क्षेत्र में किसी दुसरी महिला के प्रेम में पागल पति ने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नी के बीच प्रेमपं्रसग को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना तूल पकड़ गया कि युवक ने गला घोट कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका छह माह की गर्भवती बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया गया कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था।इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसके चलते रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा स्वजनों को बताया कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए।यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मृतका के स्वजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

विवेचक से मिलने जा रहे युवक से लूट

रुद्रपुर। दर्ज मुकदमे में विवेचक से मिलने पीलीभीत जा रहे पंजाब मोहाली के युवक पर रुद्रपुर में हमला कर दिया गया। पीडित का आरोप है कि इस दौरान हमलावर उससे सोने की चेन, घड़ी के साथ ही केस से जुड़े दस्तावेज लूट लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों […]

You May Like