HTML tutorial
HTML tutorial

हंस फाउंडेशन ने दिए सीएम राहत कोष में 11 करोड़

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंप कार्यालय में हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इसके लिए सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हंस फाउंडेशन की ओर से राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउंडेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउंडेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है।
साल 2022 में कोरोना के दौरान हंस फाउंडेशन ने सरकार की मदद की थी। हंस फाउंडेशन ने तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ 51 लाख रुपए का चेक भेंट किया था। साल 2021 में हंस फाउंडेशन ने प्रदेश के 12 सरकारी डिग्री कॉलेजों को 50-50 लाख की धनराशि देने का ऐलान किया था। जुलाई 2021 में हंस फाउंडेशन ने राज्य को 30 एम्बुलेंस भेंट की थी. साथ ही 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान दिए थे।

Next Post

अगले तीन दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार जताए हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार […]

You May Like