अगले तीन दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार जताए हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मंगलवार से मानसून की वर्षा जोर पकड़ सकती है। देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में तीन दिन भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सभी जनपदों के जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा की टीम भी राहत कार्यों में जुटी हुई है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।
चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी लेकर भाजपा की पिथौरागढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों में सहयोग में जुटने के निर्देश दिए थे।

 

Next Post

चेन स्नेचिंग में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

पिथौरागढ। करीब तीन माह पूर्व एक महिला के गले से दो बदमाश सोने की चेन खींच कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को बिचई के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए धड़पकड़ शुरू […]

You May Like