देहरादून। अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमने उत्तराखंड की एक बेटी को खोया है, जिसके लिए सभी दुखी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं वह खुद बेटी के परिवारजनों के साथ हैं। दोषियों को सजा देकर न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का समाज इस प्रकार की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अब हमें इस ओर सोचने की आवश्यकता है कि राजस्व पुलिस प्रदेश में कितनी कारगर है
। क्या राजस्व पुलिस को पुलिसिंग के अधिकार दिए जाने चाहिए। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सभी अवैध रिजॉर्ट की जांच के लिए कड़े निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है।
इस संबंध में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राजस्व पुलिस की व्यवस्था को समाप्त कर सामान्य पुलिस थाना/चौकी स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। साथ ही इस विषय पर शीघ्र आदेश जारी करने का आग्रह किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आज भी कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था जारी है.।आज के जहां सामान्य पुलिस में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफआईआर दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है। वहीं, ऋषिकेश शहर से मात्र 15 किमी की दूरी पर राजस्व पुलिस जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार और जांच के लिए किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, वे जांच कर रहे है।
चीला पावर हाउस से मिला अंकिता का शव
Sat Sep 24 , 2022
ऋषिकेश। शनिवार की सुबह चीला पावर हाउस बैराज से एसडीआरएफ की टीम ने अंकिता का शव बरामद कर लिया गया है। अंकिता के पिता और भाई ने शव की पहचान कर ली है। वहीं पुलिस द्वारा रिसॉर्ट कर्मचारियों से भी शिनाख्त करवाई गई। अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के […]

You May Like
-
देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप: द्वाराहाट विधान सभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुवे, दिनांक 23 मई 2017 को क्षेत्रीय विधायक, पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी, वन विभाग की टीम व पत्रकार बन्धुओं संग ‘गगास बचाओ’ अभियान के तहत गगास नदी के उदगम स्थल सुरना से पदयात्रा शुरू की गयी
Pahado Ki Goonj May 23, 2018


