कोटद्वार। काशीरामपुर मल्ला में एक महिला पर देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप लगा है। घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने देखा कि मकान में बाहर ताला लगा हुआ है और अंदर से कूलर की आवाज आ रही है। आसपास के लोगों ने कोटद्वार थाने में सूचना दी।
कोटद्वार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा तो देखा कि रिंकू (38 वर्ष, पुत्र दयाराम गांव खेड़ी/जटगांव नहटौर जिला बिजनौर) चारपाई पर मृत पड़ा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कोटद्वार बेस अस्पताल भेजा गया। कोटद्वार कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रिंकू के पिता दयाराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में रिंकू के भाई ओमकार और पत्नी दीक्षा पर हत्या का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिंकू के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी के समय से ही पत्नी-पति में अनबन चलती आ रही थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही ओमकार मजदूरी करने के लिए कोटद्वार आया था। पुलिस ने रिंकू के भाई ओमकार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रिंकू की पत्नी दीक्षा वारदात को आंजाम देने के बाद से फरार है।
कांग्रेस का सत्याग्रहःसंवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही केन्द्र सरकारः माहरा
Tue Jul 26 , 2022
देहरादून। नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है। जिससे आक्रोशित उत्तराखण्ड कांग्रेस में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि गांधी परिवार को […]

You May Like
-
टिहरी गढ़वाल बागी भरपूर में पांडव नृत्य
Pahado Ki Goonj September 6, 2018

