देहरादून। पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान 12 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के उपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सहसपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जाटोवाला के पास संदिग्ध हालत में घुमता दिखाई दिया। जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर आखिर उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसपर पुलिस उसे थाने ले आयी। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम गालिब पुत्र जाहिद हुसैन, निवासी ग्राम माजरी थाना सहसपुर, उम्र 34 वर्ष बताया।
तीन सौ पचास ग्राम चरस के साथ एक दबोचा
Fri Sep 13 , 2019
देहरादून। सहसपुर पुलिस ने सभावाला पुल के पास 350 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सभावाला पुल के […]

You May Like
-
देहरादून के खास समाचार
Pahado Ki Goonj June 25, 2019

