HTML tutorial
HTML tutorial

फजीहतः बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा

Pahado Ki Goonj

श्रीनगर। उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई मार्ग भूस्खलन से बाधित हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देवप्रयाग के पंत गांव में बारिश से नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। विभाग की मानें तो सड़कों के किनारे विद्युत पोल लगाने के दौरान किए गए गड्ढों में पानी जमा होने के कारण मार्ग धंसा है। गौर हो प्रदेश के साथ ही जनपद में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश आफत बनकर टूट रही है। वहीं बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। कई मार्गों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण लोगों की पेरशानियां बढ़ गई हैं। वहीं देवप्रयाग के पंत गांव में नेशनल हाईवे-58 का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। विभाग की मानें तो सड़कों के किनारे पोल लगाने के दौरान किए गए गड्ढों में पानी जमा होने के कारण मार्ग धंसा है। पूरे मामले पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि पैच निर्माण की जिम्मेदारी सीडीएस कंपनी को दी गयी है, जो सड़क टूटने के बाद इसकी फिर से मरम्मत कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मार्ग धंसने से यातायात बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

 

 

Next Post

देवर के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या

कोटद्वार। काशीरामपुर मल्ला में एक महिला पर देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप लगा है। घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने देखा कि मकान में बाहर ताला लगा हुआ है और अंदर से कूलर की आवाज आ रही है। आसपास के लोगों ने कोटद्वार थाने […]

You May Like