HTML tutorial
HTML tutorial

अलसुबह मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात लोग घायल

Pahado Ki Goonj

बागेश्वर। जनपद के गुनकोट गांव में अलसुबह एक विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया है। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि साल लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है। भारी बारिश के कारण गुनकोट गांव में मकान के ऊपर पेड़ गिरने से गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं।जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है। घटना तड़के सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव को टीम गांव पहुँची।

Next Post

परेशानियां बढ़ीः बारिश से कई हाईवे और संपर्क मार्ग बाधित

देहरादून। प्रदेश में मूसलधार बारिश ने परेशानियां बढ़ा दीं हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण हाईवे और संपर्क मार्ग बाधित हो गए। जेसीबी और श्रमिकों की मदद से घंटों मशक्कत कर मार्ग सुचारू कराए गए। दून-मसूरी मार्ग भी भूस्खलन के कारण प्रभावित […]

You May Like