HTML tutorial
HTML tutorial

गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप

Pahado Ki Goonj

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज के तहत कोट ब्लॉक के सौड़ गांव में वन विभाग को गुलदार का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, वनाधिकारियों ने गुलदार की मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया है। गुलदार की उम्र करीब तीन साल आंकी गई है।
पौड़ी रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग राजमार्ग पर सबदरखाल कस्बे के सौड़ गांव के समीप एक गुलदार के मरे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पौड़ी रेंज पहुंचाया। रेंजर भट्ट ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब 3 साल रही होगी। गुलदार के शरीर के देखकर लग रहा है कि वह एकदम स्वस्थ्य रहा होगा. गुलदार की मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

Next Post

शादी से इनकार करने पर सर फिरे आशिक ने प्रेमिका को चाकू से गोदा

हरिद्वार। एक सिरफिरे आशिक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद दिया। इसके साथ ही बेटी का बचाव करने आई मां को भी कई बार चाकू लगे हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी […]

You May Like