हरिद्वार। एक सिरफिरे आशिक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद दिया। इसके साथ ही बेटी का बचाव करने आई मां को भी कई बार चाकू लगे हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।हमले में घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र के ग्राम आनेकी की रहने वाली एक युवती पर सरफिरे आशिक ने घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए हैं। इस दौरान अपनी बेटी को बचाने आई उसकी मां को भी चाकू लगे हैं। युवती को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर भोपा मुजफ्फरनगर निवासी अंकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिडकुल में नौकरी करने के दौरान ही अंकुर की दोस्ती युवती से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन अंकुर ही गलत आदतों और व्यवहार के चलते ही कुछ समय पहले केवल परिजनों ने ही नहीं, बल्कि युवती ने भी उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। जिससे अंकुर काफी गुस्से में था। अंकुर के गुस्से और पागलपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपनी प्रेमिका के पेट हाथ या पैर में नहीं, बल्कि उसके चेहरे पर ही चाकू से कई वार किए। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान बीच-बचाव में आई युवती की मां के हाथ में भी कई बार चाकू लगे हैं। इसके बाद आरोपी धमकी देता घर से बाहर निकल गया। लड़की की चीख पुकार सुन न केवल परिजन, बल्कि आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए थे, लेकिन अंकुर के हाथ में खून से सना चाकू देख किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह उसे पकड़ सके। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।ं
तेज रफ्तार कार ने बाइक पर मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Sun Jul 3 , 2022
हरिद्वार। देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।ं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना स्थानीय […]

You May Like
-
प्रमुख खबरें
Pahado Ki Goonj October 13, 2018
-
Big breking नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
Pahado Ki Goonj October 10, 2018


