HTML tutorial
HTML tutorial

गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव

Pahado Ki Goonj

रूड़की। लक्सर के आकोढा गांव से सटे गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गन्ने के खेत के पास में ही युवक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से लापता चल रहा था। जिसकी पुलिस और परिजन खोजबीन कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, बरामद शव 48 वर्षीय सतवीर उर्फ पप्पू का है, जो अकोढा गांव का निवासी है। मृतक के भाई जयवीर सिंह ने बताया कि उनका भाई सतवीर दो दिन पहले हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात होने पर जब वो घर नहीं लौटा तो उससे संपर्क साधा, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जिस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और आनन-फानन में मामले की शिकायत पुलिस से की. साथ ही उसकी खोजबीन का प्रयास किया। बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने खेतों में सतवीर की बाइक खड़ी होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो थोड़ी ही दूरी पर सतवीर का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में सतवीर की मौत हुई है।

Next Post

चार साल बाद वारंटी गिरफ्तार

पौड़ी। पुलिस ने चार साल बाद एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोटद्वार नगर निगम में एनआई एक्ट 138 यानी चेक बाउंस मामले में दोषी था। जिसे अब न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पौड़ी एसएसपी कार्यालय के अनुसार साल 2018 में कोटद्वार क्षेत्र में […]

You May Like