संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, हत्या की आशंका

Pahado Ki Goonj

लक्सर,5 जून। लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां गांव में 80 वर्षीय महिला की मौत से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना लक्सर कोतवाली पुलिस को दी गई। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मृतका के परिजनों बताया कि शनिवार सुबह जब वो काफी देर तक नहीं उठी तो उसे आवाज लगाई। आवाज लगाने पर भी वह नहीं बोली तो हम मकान की छत से होकर अंदर गए। अंदर महिला मृत अवस्था में पड़ी थी. उसकी आंख में चोट लगी थी, जिससे खून बह रहा था। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इससे साफ होता है कि महिला की हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि महिला की मौत का मामला संदेहास्पद है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा की महिला की मौत कैसे हुई। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Next Post

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

हल्द्वानी, 5 जून। डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए […]

You May Like