HTML tutorial
HTML tutorial

सतर्कता चेतावनीः अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई क्षेत्रो में वर्षा व ओलावृष्टि का अनुमान

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर राज्य में मौसम खराब होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। और चारधाम यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। उनका कहना है कि राज्य में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मई के पूरे माह यानी 28कृ29 मई तक प्री मानसूनी बारिश का क्रम जारी रहेगा। लेकिन आने वाले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर इस दौरान भूस्खलन और भू कटाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के बाद आपदा कंट्रोल रूम और एसडीआरएफ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वह मौसम खराब रहने के दौरान यात्रा न करें तथा पड़ावों पर ही मौसम साफ होने का इंतजार करें।
उल्लेखनीय है कि अभी खराब मौसम के कारण दो दिनों तक केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित रही थी वही यमुनोत्री मार्ग पर सड़क धंसने से कई हजार यात्री लंबे समय तक फंसे रहे थे। एक बार फिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगर सच साबित होती है तो मौसम एक बार फिर चारधाम यात्रियों की कड़ी परीक्षा लेने वाला है।

Next Post

चंपावत में जनसभा कों संबाधित करेंगे योगी, सीएम धामी के लिए करेंगे प्रचार

चंपावत। जैसे-जैसे चंपावत उपचुनाव के मतदान की तारीख 31 मई नजदीक आती जा रही है, भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में 28 मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत […]

You May Like