HTML tutorial
HTML tutorial

रविवार को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, घांघरिया के लिए रवाना हुआ पहला जत्घ्था

Pahado Ki Goonj

चमोली। रविवार 22 मई को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके तहत शनिवार को पंज प्यारों के नेतृत्व में यात्रा गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं का जत्था 22 मई की सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए दोनों धामों की फूलों से भव्य सजावट की जा रही है। दो साल बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।जत्थे में शामिल होने के लिए तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट व जोशीमठ गुरुद्वारा पहुंचे थे। इनमें सरदार जनक सिंह व गुरवेंद्र सिंह का जत्था भी शामिल हैं। ये दोनों जत्थे बीते 20 वर्षों से कपाटोद्घाटन व कपाटबंदी के मौके पर धाम में मौजूद रहते हैं।गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी 22 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है और घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालक भी पड़ावों पर पहुंच चुके हैं।

Next Post

केदारनाथ धाम हेली सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

देहरादून। चारधाम हेली टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर अपराधियों को बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने थाना वारिसलीगंज के दूरस्थ गांव धनबीगहा में रेड करके दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ठगों से 1.25 लाख नगद, एक […]

You May Like