HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ धाम हेली सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। चारधाम हेली टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर अपराधियों को बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने थाना वारिसलीगंज के दूरस्थ गांव धनबीगहा में रेड करके दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ठगों से 1.25 लाख नगद, एक लैपटाप, पांच मोबाइल फोन, तीन पास बुक, तीन चौक बुक, एक इंटरनेट राउटर, सात एटीएम कार्ड्स, तीन फर्जी वोटर कार्ड, एक क्यूआरकोड और एक माइक्रो एटीएम बरामद किया गया है। केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकट के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार अब तक छह से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं।हेली सेवा के फर्जी टिकट को लेकर ईस्ट कलियापुरी उपल, हैदराबाद तेलंगाना निवासी ज्योति किरण सिंह ने कुछ दिन पहले रुद्रप्रयाग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके खुद को हिमालयन हेली सर्विसेज का प्रतिनिधि बताया और 1.8 लाख रुपये ठग लिए। थाना गुप्तकाशी क्षेत्र निवासी आकाश ने भी पुलिस से फर्जी टिकट बुक किए जाने की शिकायत की थी।

 

Next Post

राज्यपाल ने सेंट जोसेफ एकेडमी के अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

 राजभवन देहरादून,पहाडोंकीगूँज, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को सेंट जोसेफ एकेडमी के अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने युवा छात्रों को नेतृत्व का पद सभालने और स्कूल द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को निर्वहन करने हेतु बैच पहनाए। स्कूल के प्रधानाचार्य जैयासीलन ने […]

You May Like