HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग। चारधाम में तबीयत बिगडऩे से श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को केदारनाथ यात्रा पर आए मध्‍य प्रदेश के एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक का नाम पिजन सिंह यादव पुत्र केएस यादव, निवासी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल मध्य प्रदेश है। इसके साथ ही धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 43 पहुंच चुकी है।इससे पहले मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत केदारनाथ धाम में हुई थी। दोनों की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया। जानकारी के अनुसार बिहार के परसावा (खडिय़ा) निवासी मदनमोहन जोशी (65) की केदारनाथ जाते हुए पैदल मार्ग पर लिनचोली में तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्‍हें स्थानीय मेडिकल रिलीव सेंटर ले गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोली (महाराष्ट्र) निवासी बालकृष्ण महादेव (62) की भी केदारनाथ धाम में अचानक तबीयत बिगडऩे पर मौत हो गई।

Next Post

पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रुद्रपुर। मंगलवार रात संदिग्ध हालात में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के […]

You May Like