उत्तरकाशी। जनपद के चिन्यालीसौड़ के कुमराडा गांव के मुंडारा नामे तोक में बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां भारी बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। तो वहीं, मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई।
मृतक महिला का नाम भट्टू देवी (60) पत्नी जुरूलाल बताया जा रहा है। मकान एक मंजिला का था। बताया जा रहा है कि मकान पत्थर से बना था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे में दबने से एक महिला की मौत हुई है। शव को मलबे से निकाला गया है। महिला के परिजनों को सरकारी मानकों के अनुसार प्रतिकर (मुआवजा) दिया जाएगा।
गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे
Thu Sep 22 , 2022
उत्तरकाशी। भारी बारिश के चलते बुधवार रात को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गू गाड़ के बीच अवरुद्ध हो गया। लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सुनगर व गंगनानी में करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्रियों फंस गए […]

You May Like
-
गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का धरना जारी
Pahado Ki Goonj October 24, 2018
-
वह रे देव भूमि की सरकार
Pahado Ki Goonj October 29, 2018

