HTML tutorial
HTML tutorial

बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश से उत्तराखंड में गिरा पारा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। लगातार तीसरे दिन आज यानी गुरुवार को भी उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है। यहां बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चारधाम की वादियां बर्फ के आगोश में हैं। औली में भी भारी बर्फबारी हो रही है।
मौसम में आए इस बदलाव के कारण उत्तराखंड के सभी इलाके ठंड की चपेट में आ गए हैं। राजधानी देहरादून में आज तड़के से बारिश जारी है। लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी की वजह से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया है। यमुनोत्री मार्ग सुचारू है।
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब बर्फ से ढक गए हैं। वहीं पर्यटक नगरी मसूरी में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में भी भारी बर्फबारी होने की खबर है।

Next Post

साध्वी प्रज्ञा पर गिरी गाज, रक्षा मंत्रालय की कमिटी से दिखाया गया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली। अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वालीं भोपास से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने संसद पटल में एक बार फिर नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया। जिसका कि विपक्ष ने काफी विरोध किया और सरकार की काफी किरकिरी हुई। […]

You May Like