HTML tutorial
HTML tutorial

जिलाधिकारी गढ़वाल व विधायक यमकेश्वर की संयुक्त अध्यक्षता में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

Pahado Ki Goonj

पौड़ी ,पहाडोंकीगूँज,जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे व विधायक यमकेश्वर की संयुक्त अध्यक्षता में यमकेश्वर ब्लॉक सभागार में आज यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में यमकेश्वर विधानसभा की विधायक रेणु बिष्ट ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन को देखते हुए क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था करें। जिससे आम जनमानस को दूर दराज पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रवासियों का फोन आने पर उनका फोन उठाएं, जिससे वह अपनी समस्या बता सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ सड़क का डामरीकरण होना है वहां बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करें। कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।
आयोजित बैठक में यमकेश्वर विधायक ने जल निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दें। कहा कि जहां गर्मी के चलते पानी कम है वहां पेयजल टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पम्पिंग योजनाओं की पाइप लाइन सुरक्षित जगहों में बिछायें, जिससे उनके टूटने का खतरा नहीं रहेगा। उन्होंने लोक निर्माण व पीएमजीएसवाई अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित पड़े सड़कों का कार्य जल्द प्रारम्भ करें। कहा कि जहां सड़क मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त होते हैं वहां तत्काल जेसीबी में माध्यम से मार्ग को सुचारू करें। इसके अलावा उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में जाकर लोगों को योजनाओं से लाभाविन्त करें। साथ ही कहा कि ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर फलदार व फूल के पौधे लगाएं। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में विद्युत की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखेे। कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सकेगा।  उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जंगली जानवरों से बचाव हेतु क्षेत्र में घेरबाड करें। इसके अलावा उन्होंने मत्स्य, लघु सिंचाई, पशुपालन, उरेडा, नगर पंचायत सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा लोगों को संबंधित योजनाओं से लाभविन्त करें। उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमदान के माध्यम से फलदार पौधे लगाएं। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया क्षतिग्रस्त व डामरीकरण मार्गों का कार्य गंभीरता पूर्वक करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि बेहतर गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को पूर्ण करें।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायत सदस्य अमन बिष्ट, तहसीलदार मनजीत सिंह, खण्ड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, उरेडा अधिकारी शिव कुमार मेहरा, सहायक अभियंता सुशील कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धन सिंह, अलका रावत, लोक निर्माण से जगमोहन सिंह, कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान त्रिभुवन सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

Next Post

उत्तराखण्ड में 3-4 मई को अंधड़ का आरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। ज्यादातर इलाकों में बादलों ने डेरा डाल लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें […]

You May Like