HTML tutorial
HTML tutorial

यमुना जयंती पर्वः यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी। मदन पैन्यूली

गुरूवार को यमुना जयंती के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की विधिवत घोषणा कर दी गयी है। तीन मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से यमुनोत्री धाम को प्रस्थान करेगी एवं दोपहर 12 बजकर 15 मिनट अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर मां यमुना जी के कपाट खोल दिए जाएंगे।उत्‍तरकाशी में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलेंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।

Next Post

केदारनाथ धामः बड़े बड़े ग्लेशियरों को काटकर श्रद्धालुओं के लिए हो रहा मार्ग तैयार

रुद्रप्रयाग। गर्मी बढ़ते ही केदारनाथ मंदिर परिसर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बर्फ पिघल गई है। लेकिन केदारनाथ के यात्रा मार्गों पर अभी भी बर्फ जमी है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रियों को ग्लेशियरों के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ेगी। पैदल यात्रा मार्ग पर अभी भी बड़े-बड़े ग्लेशियर […]

You May Like