देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश अस्पताल के पास एक महिला से ठगी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला डोईवाला जाने के लिए बस का इंतजार रही थी, तभी कुछ युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चोरी का डर दिखाकर गहने लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने महिला को कागज में बंधी कांच की चूड़ियां थमा दी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे सम्मोहित कर लिया था।
शकुंतला देवी निवासी अठुरवाला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कैलाश अस्पताल के पास डोईवाला कि बस का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान एक लड़का पीड़िता के पास आया और कहा कि आपको साहब बुला रहे हैं। कुछ दूरी पर खड़े एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि यहां बहुत चोरी हो रही है। आरोपी ने दो कंगन, एक चैन, एक अंगूठी और अन्य सामान उतारकर पर्स में रखने के लिए कहा। पीड़िता ने ठगों की बातों में आकर गहने पर्स में रख दिए। इस बीच ठगों ने एक कागज निकाला और पीड़िता से कहा कि सारे गहने कागज में रख दो। पीड़िता ने गहने ठगों को दे दिए। इसके बाद ठगों ने पीड़िता को गहने अपने पर्स में रखने के लिए कहा। पीड़िता ने कागज का पैकेट पर्स में रखा और बस पकड़कर डोईवाला के लिए रवाना हो गई। पीड़िता जब डोईवाला पहुंची तो उसने गहने चेक किए, जिसमें गहने नहीं बल्कि कांच की चूड़ियां थी। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी सत्येंद्र बिष्ट ने बताया कि इसके पीछे सम्मोहित कर घटना को अंजाम देने वाले गैंग का हाथ लग रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.। पुलिस के अनुसारजल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
लक्ष्मण झूला पुल की सपोर्टिंग वायर टूटी, आवाजाही ठप
Sun Apr 3 , 2022
ऋषिकेश। पुल की तार टूटने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। लक्ष्मण झूला के पास ही बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया […]

You May Like
-
पाले में फिसली कार, अटकी रही यात्रियों की सांसें
Pahado Ki Goonj December 29, 2019
-
320 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj November 15, 2019


