HTML tutorial
HTML tutorial

पाले में फिसली कार, अटकी रही यात्रियों की सांसें

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर पाला अधिक होने के चलते हरिद्वार से चकराता घूमने जा रही यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है गाड़ी में सात लोग सवार थे। वहीं गनीमत यह रही की हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। पहाड़ों पर इन दिनों पाला गिरने के कारण हादसों का सिलसिला जारी है। बीते दिन शाही आपन जीटी मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन पाले में फिसल गई। वहीं, कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कोरबा के समीप हरिद्वार से चकराता घूमने आए यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मौके पर झीड़ियां होने के कारण वाहन रूक गया, जिससे सभी यात्री सकुशल बाहर निकल आए। .वहीं, कैबिनेट मंत्री कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भी यात्रियों का हालचाल जाना. साथ ही वो अपने वाहन में दो लोगों को चकराता ले गए।

Next Post

होटल व्यवसायियों को अपने मैन्यू में स्थानीय व्यंजनों को शामिलकरना चाहिए - टी एस आर

मसूरी,मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2019 के अंतर्गत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित उत्तराखंड फूड फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने मसूरी कार्निवाल में शामिल पर्यटकों व अन्य लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि फूड फेस्टिवल के माध्यम से राज्य के […]

You May Like